फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहस्यमयी मंदिर, पुरोहित की एक गलती से यहां हत्यादेवी बन गई थी राजकुमारी

Fri, 19 May 2017 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 19 May 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
Story of Hatya Devi Temple At Mandi.

हिमालय की गोद में बसे इस मंदिर का यह रहस्यमयी कक्ष साल में सिर्फ एक दिन के लिए ही खुलता है। यहां राजकुमारी के साथ कुछ ऐसा हुआ था कि वह हत्यादेवी बन गई थी। हत्या माता की एक गांव पर असीम कृपा है जबकि एक गांव के लोग यहां जाने से भी डरते हैं। आइए जानते हैं पूरी कहानी-

Story of Hatya Devi Temple At Mandi.

मंदिर हिमाचल के मंडी में स्थित है। इस जिले को पहले सुकेत नाम से जाना जाता था। मनोरम पहाड़ों के बीच बसे छोटे से गांव पागंणा में ही महामाया देवी कोट का मंदिर है। कहते हैं सुकेत रियासत की कमान राजा रामसेन के पास थी। राजा की बेटी यानि राजकुमारी चंद्रावती थी जो कि बचपन से ही शिव पार्वती की अनन्य भक्त थी।

Story of Hatya Devi Temple At Mandi.

सर्दी के मौसम में एक बार राजकुमारी अपने महल में सहेलियों के साथ खेल रही थी। खेल खेल में एक सहेली ने पुरूष रूप धारण कर लिया। इसी दौरान राज पुरोहित यहां से गुजरा। उसे लगा कि राजकुमारी चंद्रावती किसी अज्ञात युवक के साथ खेल रही है। पुरोहित तुरंत राजा के पास गया और पूरी बात बता दी जिससे राजा क्रोधित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Story of Hatya Devi Temple At Mandi.

लोकलाज से चिंतित राजा ने फौरन चंद्रावती को शीतकालीन राजधानी पांगणा भेज दिया। चंद्रावती ने अपना अपमान समझा और खुद को पवित्र साबित करने के लिए खौफनाक कदम उठा लिया। चंद्रावती ने रती नाम का विषैला बीज एक शिला पर पीसकर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। यह शिला आज भी पांगणा में मौजूद है। आगे पढ़िए कैसे बनी हत्यादेवी-

विज्ञापन
Story of Hatya Devi Temple At Mandi.

प्राण त्यागने के बाद देवी चद्रावंती उसी रात अपने पिता राजा रामसेन के सपने में आई और उन्हें पूरी कहानी बताई। देवी ने कहा कि मेरे मृत शरीर को महामाया देवी कोट मंदिर पांगणा के परिसर में दबाया जाए। इसे छह माह बाद दोबारा से जमीन से बाहर निकालना। अगर मैं पवित्र हूं तो मेरा शरीर उस समय भी पूरी तरह से यथावत रहेगा और यदि पवित्र नहीं तो यह पूरी तरह से गल सड़ जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed