फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां अश्लील गालियां देकर भगाई जाती हैं बुरी शक्तियां, सदियों से चल रही परंपरा

Fri, 15 Feb 2019 03:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Feb 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
Fagli Utsav abusive language used for evil powers Mandi Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज के परखाल में फागली उत्सव की धूम रही। इस उत्सव से पूरी घाटी देवमयी हो उठी है। कुल्लू और मंडी जिलों से आए सैकड़ों लोग ऐतिहासिक पलों का गवाह बन रहे हैं। यह उत्सव नैहरा, कटूरणी, परखोल, रांगचा, पाली और थुनाड़ी गांव में जबकि कुल्लू के चेथर, बलागाड़, जीभी और बाहु सहित अन्य गांवों में मनाया गया।

Fagli Utsav abusive language used for evil powers Mandi Himachal Pradesh

इस दौरान लोगों ने उत्सव में बुराई पर अच्छाई और पाप पर पुण्य, अधर्म पर धर्म की विजय गाथाओं का गुणगान किया। फागली उत्सव में लोगों ने डायनों और बुरी शक्तियों तथा भूत प्रेतों को भगाने के लिए सैकड़ों लोगों के बीच में अश्लील गालियां भी दीं। देवता के कार कारिंदों के अनुसार यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।

Fagli Utsav abusive language used for evil powers Mandi Himachal Pradesh

फाल्गुन संक्रांति पर तीन और पांच दिन तक मनाया जाने वाला फागली उत्सव विष्णु-नारायण भगवान के दस अवतारों की लीलाओं का प्रतीक है। उत्सव में देवता के गणों ने परंपरागत तरीके से ढोल, नगाड़े, करनाह्ली, शहनाई, डफला, भाणा, कांसा और काहुली की कलरव ध्वनि के साथ धूमधाम से गाए और देवता विष्णु-नारायण की पालकी के साथ देवक्रीड़ा में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fagli Utsav abusive language used for evil powers Mandi Himachal Pradesh

सराजघाटी के रंजीत शर्मा, केहर सिंह, ओम प्रकाश, योग राज, आलम चंद, सुनील शर्मा, पुनीत कुमार आदि देवलुओं का कहना है कि फागली उत्सव वास्तव में विष्णु नारायण भगवान की पौष माह के अंतिम सप्ताह में स्वर्गलोक की यात्रा और मकर संक्रांति की पूर्व संध्या को भूलोक पर वापसी के बाद उनके पहले धार्मिक अवतार समारोह के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान उनके द्वारा रचाई गई लीलाओं का गुणगान 18 लोक गीतों के माध्यम से किया जाता है।

विज्ञापन
Fagli Utsav abusive language used for evil powers Mandi Himachal Pradesh

घाटी में अश्लील गालियों को फागली उत्सव का एक अंग माना जाता है, इसलिए इन्हें बुरा नहीं माना जाता है। कई स्थानों पर महिलाओं द्वारा भी इन अश्लील गालियों को गीतों के माध्यम से गाने की परंपरा है जिस कोई पुरुष अपशगुन न होने के भय से शामिल नहीं होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed