फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा पुलिस की गुंडागर्दी, बस इतनी सी बात पर टोल कर्मी को मार दी गोली

Sat, 03 Jun 2017 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट/नयनादेवी(बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट/नयनादेवी(बिलासपुर) Updated Sat, 03 Jun 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
Toll plaza employee shot at by haryana police after tiff over road fee

टोल प्लाजा पर 40 रुपये की पर्ची न कटवाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी में हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच में तैनात कर्मचारी ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली दाग दी। गोली टोल कर्मचारी के कूल्हे में जा लगी। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है।

Toll plaza employee shot at by haryana police after tiff over road fee

मनाली में एक केस के सिलसिले में जा रहे हरियाणा पुलिस के पांच कर्मचारी वारदात के बाद गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गए। हिमाचल और पंजाब पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। दो अभी फरार चल रहे हैं। गंभीर रूप से घायल टोल कर्मचारी को नालागढ़ में उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

Toll plaza employee shot at by haryana police after tiff over road fee

घटना चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के गरामोड़ा टोल प्लाजा पर हुई। शुक्रवार सुबह 6.30 बजे टोल बैरियर पर एक सफारी गाड़ी पहुंची। कर्मचारी ने टोल पर्ची के लिए 40 रुपये मांगे। गाड़ी में बैठे हरियाणा क्राइम ब्रांच के कर्मचारियों ने पैसे देने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Toll plaza employee shot at by haryana police after tiff over road fee

कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गाड़ी में बैठे एक कर्मचारी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाल कर टोल कर्मचारी पर गोली दाग दी। कर्मचारी लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पुलिस कर्मचारी गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Toll plaza employee shot at by haryana police after tiff over road fee

एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि गोली चलाने वाले पांच में से 3 कर्मचारियों को पकड़ लिया है। छठा गाड़ी चालक था। घटना की छानबीन की जा रही है। सफारी गाड़ी में हरियाणा क्राइम ब्रांच के कर्मचारी थे। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed