फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टल्ली पुलिसवालों ने थाने में घुसकर पीट डाले जवान, वर्दी फाड़ी, CCTV में कैद हुई करतूत

Fri, 10 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Updated Fri, 10 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
HP Police Constable Beat Fellow Employees at Police Station Ghumarwin.

नशे में धुत हिमाचल पुलिस के जवानों ने थाने में तैनात कई पुलिसवालों की धुनाई कर डाली। टल्‍ली हुए इन युवकों ने पहले तो शहर के एक रेस्‍टोरेंट के बाहर मारपीट की फिर थाने में घुसकर धुनाई कर डाली। पुलिसवालों की ये सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आइए जानते हैं पूरी घटना-

HP Police Constable Beat Fellow Employees at Police Station Ghumarwin.

पुलिस महकमे को शर्मसार कर देने वाली यह वारदात हिमाचल के बिलासपुर के घुमारवीं इलाके की है। नशे में धुत दो पुलिस वालों और उनके भाई ने घुमारवीं थाने में घुस कर अपने ही साथियों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं बीच-बचाव में आए एएसआई को भी नहीं बख्‍शा। इस मारपीट में पुलिस वालों की वर्दियां तक फट गई।

HP Police Constable Beat Fellow Employees at Police Station Ghumarwin.

देर रात चले इस ड्रामे में कड़ी मशक्कत के बाद तीन युवकों को काबू किया गया। हालत इतनी गंभीर हो गई कि डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार को खुद मौके पर पहुंचना पड़ा। जानकारी के अनुसार एनएच-103 पर बीती रात कुलारू के पास रेस्टोरेंट में लड़ाई करने वाले इन युवकों किसी दोस्त की जन्मदिन पार्टी मना रहे थे। इनके साथ आठ से दस और अन्य युवक भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
HP Police Constable Beat Fellow Employees at Police Station Ghumarwin.

तभी शाम करीब 6:30 बजे करीब विशाल सोनी पुत्र त्रिलोक चंद गांव लद्दा अपने दोस्त राज कुमार पटियाल पुत्र बलवीर सिंह पटियाल घुमारवीं के साथ रैस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंचे। लेकिन, जैसे ही वह खाना खाकर बाहर आए तो जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवक खाना खाने आए। यहां दोनों युवकों के साथ बिना किसी वजह से उलझ पड़े।

विज्ञापन
HP Police Constable Beat Fellow Employees at Police Station Ghumarwin.

बाद में जैसे ही ये युवक अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो मारपीट करने वाले युवकों ने उनकी गाड़ी की चाबी ले ली। बाद में मारपीट कर दोनों युवकों को गाड़ी से बाहर खींच कर जमीन पर घसीट दिया। नशे में धुत इन जवानों ने हाथ में गमला व ईंट उठाकर दोनों युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। एक युवक जान बचाकर सड़क की ओर भागा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed