आईएसआईएस का कानपुर-लखनऊ खुरासान मॉड्यूल संदिग्ध आतंकी आतिफ मुजफ्फर ने तैयार किया था। एडीजी कानून व्यवस्था के मुताबिक कानपुर से पकड़े गए फैसल खां और मो. इमरान ने यह जानकारी दी है। कानपुर निवासी आतिफ को मंगलवार को मध्यप्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर में ब्लास्ट करने के आरोप में उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार गिया गया था।
ये है आतंक के मास्टर माइंड आतिफ की पूरी biography
भोपाल में मंगलवार को हुए ट्रेन ब्लास्ट के बाद वहां पकड़ा गया कानपुर का आतिफ चकेरी के गंगा विहार केडीए कालोनी (जाजमऊ) का रहने वाला है। उसके पिता एमएच नदवी टेनरी मालिक थे। बताया गया कि एमएच नदवी मुस्लिम एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं। वह हलीम मुस्लिम इंटर कालेज के प्रबंधक भी रहे हैं।
ये है आतंक के मास्टर माइंड आतिफ की पूरी biography
3 of 9
मास्टर माइंड आतिफ को ले जाती पुलिस और एटीएस
एमएच नदवी का इंतकाल हो चुका है। उन्होंने दो विवाह किए थे। आतिफ पहली पत्नी का बेटा है। परिवार में मां, एक भाई और चार बहनें हैं। दो बहनों का और बड़े भाई का निकाह हो चुका है। आतिफ अविवाहित है। आतिफ अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से चमड़ा उत्पादन में डिप्लोमा कर रहा था। जबकि भाई चमड़ा कारोबारी है। पिता की मौत के बाद वह पढ़ाई छोड़कर घर आ गया था।
ये है आतंक के मास्टर माइंड आतिफ की पूरी biography
मां ने बताया कि ढाई महीने पहले मामूली बात पर आतिफ से उनका विवाद हो गया था। इसके बाद वह नौकरी की तलाश में दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकल गया था। एक हफ्ते पहले उसने बहन को व्हाट्सएप किया था कि मेरी मुंबई में नौकरी लग गई है। एक-दो हफ्ते में सैलरी मिल जाएगी।
ये है आतंक के मास्टर माइंड आतिफ की पूरी biography
एमपी में आतिफ की गिरफ्तारी से परिवार अनजान था। मंगलवार दोपहर को मीडियाकर्मी आतिफ के घर पहुंचे तो मां को इसकी जानकारी हुई। मोहल्ले वालों ने बताया कि आतिफ शांत स्वभाव का था। उसकी ज्यादा लोगों से बोलचाल नहीं थी लेकिन अपनी उम्र से बड़े कुछ लोगों से उसकी दोस्ती था।