फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर में नहीं गए विवादित बाबा, CID को ऐसे करनी पड़ी पूछताछ

Sat, 03 Jun 2017 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 03 Jun 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
baba amar dev interrogated by cid team

विवादित बाबा अमरदेव को पूछताछ के लिए सीआईडी टीम रामलोक मंदिर ले गई लेकिन बाबा मंदिर के भीतर नहीं गए। मामला हिमाचल के सोलन जिले का है। यहां 26 अप्रैल को हुई मारपीट की घटना को दोहराया गया। टीम ने बाबा से उस दिन हुई घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर सवाल किए। टीम बाबा को रामलोक मंदिर के भीतर ले जाना चाहती थी, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए।

baba amar dev interrogated by cid team

उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार पर खड़ा होकर ही सभी प्रश्नों के उत्तर देने चाहे। इसके बाद सीआईडी के अधिकारी उन्हें पास खड़ी गाड़ी में ले गए। यहां बंद गाड़ी में करीब एक घंटा पूछताछ चलती रही। सीआईडी ने मारपीट के अलावा इस प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से छानबीन की।

baba amar dev interrogated by cid team

किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने को भारी पुलिस बल तैनात था। पूछताछ शांतिपूर्वक माहौल में हुई। बाद में पुलिस ने कुछ ग्रामीणों को बाबा से मिलने की इजाजत भी दी। सूत्रों के अनुसार बाबा ने पूछताछ में सभी बातों का खुलासा किया है, लेकिन सीआईडी को अपना स्थायी पता नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
baba amar dev interrogated by cid team

सीआईडी के अधिकारी बाबा से उनके स्थायी पते के बारे में पूछते रहे, लेकिन बाबा ने इससे साफ इंकार कर दिया। बाबा को मारपीट के मामले में शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाना है। यहां बाबा नियमित रूप से जमानत, जबकि सीआईडी पूछताछ के लिए और वक्त की मांग कर सकती है। उधर, आईजी जहूर जैदी ने बताया कि सीआईडी मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। शनिवार को बाबा को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
baba amar dev interrogated by cid team

रामलोक मंदिर में बाबा अमरदेव और ग्रामीण महिला के बीच 26 अप्रैल को मारपीट हुई थी। इसके बाद बाबा का आईजीएमसी शिमला और उसके बाद दिल्ली में उपचार चला। बाबा ने केस में अग्रिम जमानत ले रखी थी। इसकी अवधि एक जून को खत्म हो रही थी। बाबा एक जून को कोर्ट में पेश हुए और कोर्ट ने बाबा को दो दिन की मोहलत और सीआईडी को पूछताछ का समय दे दिया। इसकी अवधि शनिवार को खत्म हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed