Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Misdeed with minor girl in Ludhiana Punjab Crime News

लुधियाना में नाबालिग से दुष्कर्म: दरिंदे ने छह दिन बंधक बनाकर कमरे में रखा, पुलिस हिरासत में आरोपी

Wed, 25 Nov 2026 11:37 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Nov 2026 11:37 AM IST
सार

पीड़िता बीते 15 नवंबर की शाम से लापता थी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की पत्नी की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन
Misdeed with minor girl in Ludhiana Punjab Crime News
लुधियाना में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जमालपुर थाना क्षेत्र में एक 13 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और छह दिनों तक किराए के मकान में कैद रखकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह (35) को हिरासत में लेकर किशोरी को सुरक्षित छुड़ा लिया है। मेडिकल जांच के बाद लड़की को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन


15 नवंबर की शाम घर से निकली थी दूध लेने 
पीड़िता के भाई के अनुसार, उसकी बहन 15 नवंबर की शाम दूध लेने गई थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 17 नवंबर को अपहरण व गुमशुदगी का केस दर्ज किया। जांच में पता चला कि किशोरी गुरप्रीत से फोन पर बात करती थी। आरोपी की पत्नी ने पीड़ित परिवार को एक पत्र के जरिये गुरप्रीत के मोबाइल नंबर और कार्यस्थल का पता बताया। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने गुरप्रीत को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मेहरबान के नजदीक जहांगीरपुर स्थित एक किराए के कमरे से किशोरी को छुड़ाया।
विज्ञापन


दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ीं
किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे धमकाकर कमरे में बंद रखता था और बाहर जाते समय ताला लगा देता था। पीड़िता ने गुरप्रीत पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी सुभाष राज ने बताया कि गुरप्रीत विवाहित है और उसका एक बेटा भी है। पिता के बयान के आधार पर केस में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed