सीएम ने की ऊंट की सवारी, बोले-जीवन में दूसरी बार मिला मौका
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल के सिरमौर जिले के दौरे के दौरान दुर्गम गांव भेडों में करीब 5-7 मिनट ऊंट की सवारी की जो कि पूरे गांव में कौतूहल का विषय बन गया। उन्होंने बताया कि वह 30 साल पहले विक्रमबाग से कई घंटों ऊंट पर सफर तय कर भेडों पहुंचे थे। फोटो: अशोक केडियाल
सीएम ने की ऊंट की सवारी, बोले-जीवन में दूसरी बार मिला मौका
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में दूसरी बार ऊंट की सवारी की है। मुख्यमंत्री के साथ दूसरे ऊंट पर मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने भी जीवन में पहली बार ऊंट की सवारी का मजा लिया। दरअसल मातर भेडों एक ऐसी पंचायत है जहां का जीवन कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में बसा हुआ है। हालांकि अब यह पंचायत सड़क से जुड चुकी है लेकिन अब भी इस पंचायत के लोग सामान्य जनजीवन से कोसों दूर हैं।
सीएम ने की ऊंट की सवारी, बोले-जीवन में दूसरी बार मिला मौका
सीएम ने भेडों मिडल स्कूल को सीधा जमा दो व मात्तर हाई स्कूल का भी दर्जा जमा दो करने की घोषणा की। सीएम ने मुस्लिम बाहुल्य पंचायत मात्तर-भेड़ों की हर समस्या को सीधे सुना एवं उसका निपटारा मौके पर ही किया। सीएम ने एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबधंक को भेडों गांव के लिए विशेष बस चलाने के निर्देश भी दिए। साथ ही शंभूवाला-भेडों सड़क का विस्तार हरियाणा के आदि बद्री तक करने का भी ऐलान किया। भेडों गांव में दो ट्यूवबैल को तुरंत लगाए जाने के निर्देश भी सीएम ने आईपीएच विभाग को दिए।
सीएम ने की ऊंट की सवारी, बोले-जीवन में दूसरी बार मिला मौका
बोले, कसौटी पर खरी नहीं उतरी मोदी की सरकार- सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार जन कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई है। चुनाव के दौरान कालाधन वापिस लाने, रोजगार देने, मंहगाई व भ्रष्टाचार मिटान के वायदे पूरे नहीं हो सके हैं। हिमाचल में षडयंत्र रच कर सीएम पद से हटाने के प्रयास कर रहे है। केवल इनकम टैक्स मामले की देश की तीन बढ़ी ऐजेंसियों से जांच करवाई जा रही है। लेकिन, विरोधियों के हर हथकंडे नाकाम ही साबित होंगे। देश में पारदर्शिता खत्म होती जा रही है। सीएम ने रविवार को धौलाकुआं सुंकर नदी में 2.40 करोड़ की पुल योजना का शिलान्यास किया।
सीएम ने की ऊंट की सवारी, बोले-जीवन में दूसरी बार मिला मौका
सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार मंहगाई को काबू में नही रख पा रही है। खाद्य पदार्थोँ के मूल्य बढ़ रहे है। प्रदेश सरकार करीब 250 करोड़ बजट डिपुओं में मिलने वाले राशन की सब्सिडी पर खर्च कर रही है। धौलाकुआं सुंकर नदी पर पुल बनने से धारटीधार समेत आसपास के दर्जनों गांवों को सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों की मांगों में धौलाकुआं के लवाणा-सुदौवालाबस्ती संपर्क मार्ग। रापुरभारापुर स्कूल में साइंस व कामर्स की कक्षाएं, नौरंगाबाद स्कूल मिडल से हाई करने, तथा अगले सत्र से पॉलीटेक्नीकल कॉलेज में सिविल व इलेक्ट्रिक ट्रेड कक्षाएं तथा रामपुर बंजारण, रामपुरमाजरा तथा पड़दूने में पेयजल सुविधा को ट्यूबवैल की मांगे पूरी होंगी।