फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेणुका मेलाः देवताओं की पालकी उठाने पहुंचे सीएम

Sat, 21 Nov 2015 10:59 PM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन

रेणुका मेलाः देवताओं की पालकी उठाने पहुंचे सीएम

renuka fair at sirmaur, live photos.

भगवान परशुराम और उनकी मां रेणुका के अनोखे मिलन का यह मेला शुरू हो गया। मां बेटे के मिलन का गवाह बनने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ आया। सीएम वीरभद्र खुद देव पालकी को कंधा देने पहुंचे।

रेणुका मेलाः देवताओं की पालकी उठाने पहुंचे सीएम

renuka fair at sirmaur, live photos.

रेणुका मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार दोपहर एक बजे स्थानीय खेल मैदान में देवताओं की पालकी को कंधा देकर किया। उन्होंने देवताओं की पूजा अर्चना भी की। कहते हैं आज के दिन मां रेणुका और भगवान परशुराम एक दूसरे से मिलते हैं। मां बेटे का यह मिलन पूरे एक साल बाद होता है।

रेणुका मेलाः देवताओं की पालकी उठाने पहुंचे सीएम

renuka fair at sirmaur, live photos.

शोभायात्रा दोपहर बाद खेल प्रांगण से शुरू होकर ददाहू बाजार, गिरीपुल, बेढ़ोण गांव, देवशिला मेला परिसर और रेणु मंच से होते हुए रेणुका जी तीर्थ के त्रिवेणी घाट पर पहुंची। जहां हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मां-पुत्र और दो देवताओं का मिलन करवाया गया। हजारों लोग इस ऐतिहासिक मिलन के साक्षी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुका मेलाः देवताओं की पालकी उठाने पहुंचे सीएम

renuka fair at sirmaur, live photos.

प्राकृतिक लोक वाद्य यंत्रों, बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों की मधुर ध्वनि के बीच निकली शोभायात्रा में भगवान परशुराम के प्राचीन और प्रसिद्ध जामू मंदिर, कटाह मंदिर, माशु देवता और मंडलाह के मंदिरों से लाई गई देव पालकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

विज्ञापन

रेणुका मेलाः देवताओं की पालकी उठाने पहुंचे सीएम

renuka fair at sirmaur, live photos.

श्रद्धालुओं ने देवताओं के दर्शन पाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान परशुराम और मां रेणुका का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed