हिमाचल प्रदेश में जारी मानसून की बारिश अब तबाही मचाने लग गई है। बुधवार तड़के जिला कुल्लू के मणिकर्ण में चोज नाले में बादल फट गया। पार्वती नदी के सहायक नाले चोज में बुधवार तड़के बादल फटने से एक कैपिंग साइट तबाह हो गई है। चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। पार्वती नदी का जलस्तर उफान पर है। बगीचों और खेतों को भी नुकसान हुआ है। शिमला-किन्नौर नेशनल हाइवे झाखड़ी के समीप भूस्खलन होने से ठप हो गया है।
Cloudburst Flash Floods In Himachal: हिमाचल में बारिश ने बरपाया कहर, मणिकर्ण में बादल फटा, चार लोग लापता, शिमला में एक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन