फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kullu Bus Accident: आंखों के सामने अपनों को तड़पते देख पसीज गया दिल, एक ही गांव के चार लोगों की मौत, हादसे ने प्रेम चंद की पत्नी-बेटी को छीना

Tue, 05 Jul 2022 04:50 PM IST
Krishan Singh हरिराम चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)
हरिराम चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Jul 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
Kullu Bus Accident Seeing loved ones suffering in front of their eyes, everyone's heart broke, four people of the same village died
कुल्लू बस हादसा। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के शैंशर बस हादसा कई परिवारों को ताउम्र के लिए जख्म दे गया। हादसे के बाद परिवार के सदस्यों को आंखों के सामने तड़पता देख हर किसी का दिल पसीज गया। धारठा गांव के जीतराम की सैंज स्कूल आ रही बेटी अनीता भी हादसे में दम तोड़ चुकी थी। विज्ञान संकाय की होनहार छात्रा रविवार की छुट्टी मनाने घर आई थी। तुंग गांव के प्रेम चंद पर भी हादसा कहर बनकर टूटा। हादसे में उनकी पत्नी पार्वती और बेटी तनु की मौत हो गई। देहुरीधार पंचायत के तुंग गांव में सन्नाटा पसरा रहा। इस गांव के चार लोग अब कभी लौटकर नहीं आएंगे। गांव के 70 वर्षीय फतेह चंद और 21 वर्ष के सुशील कुमार भी हादसे का शिकार हो गए। शैंशर में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषन कर रहे पंच बहादुर का 16 साल का बेटा आकाश अपनी मां राखी के साथ रोपा जा रहा था। 

Kullu Bus Accident Seeing loved ones suffering in front of their eyes, everyone's heart broke, four people of the same village died
कुल्लू बस हादसा। - फोटो : संवाद

 घर से कुछ ही दूरी पर दोनों उससे हमेशा के लिए बिछड़ गए। बजाहरा गांव के अजवीर सिंह के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हादसे में दम तोड़ने वाली उसकी 28 साल की पत्नी झाबलू देवी थीं। झाबलू को बस के नीचे से साढ़े तीन घंटे के बाद निकाला गया।

Kullu Bus Accident Seeing loved ones suffering in front of their eyes, everyone's heart broke, four people of the same village died
कुल्लू हादसा। - फोटो : संवाद

उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। सैंज अस्पताल लाते समय रास्ते में अजवीर की बाहों में उसने साथ छोड़ दिया। सभी लोगों का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। दोपहर बाद तुंग गांव एक साथ चार चिताओं को अग्नि दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kullu Bus Accident Seeing loved ones suffering in front of their eyes, everyone's heart broke, four people of the same village died
मौके पर एनडीआरएफ की टीम व अन्य। - फोटो : संवाद

सीआईएसएफ ने दिखाई मुस्तैदी
हादसे की सूचना मिलते ही सैंज स्थित सीआईएसएफ की इकाई पीएचईपी-तीन कुल्लू ने मुस्तैदी दिखाते हुए बचाव कार्य में सहयोग किया। इकाई प्रभारी सहायक कमांडेंट शिव प्रकाश की अगुवाई में बल के 24 सदस्यों की टीम घटनास्थल पर तुरंत पहुंची और मोर्चा संभाला। स्थानीय लोगों ने टीम का आभार प्रकट किया है। 

विज्ञापन
Kullu Bus Accident Seeing loved ones suffering in front of their eyes, everyone's heart broke, four people of the same village died
यहां हुआ हादसा। - फोटो : संवाद

सड़क का डंगा धंसना भी हादसे कारण 
हादसे का कारण बस के स्किड़ होने के साथ-साथ सड़क का डंगा धंसना भी बताया जा रहा है। रविवार रात को हुई बारिश के कारण हादसे वाली जगह में भूस्खलन हुआ था। जिससे मलबा व पत्थर सड़क पर आ गया। सुबह जब बस कुल्लूू की आरे आ रही थी तो बस पहले मलबे में स्किड हो गई और डंगा धंसने के साथ नीचे गिर कर दूसरी सड़क पर पहुंच गई। हालांकि इससे पहले यहां से दो से तीन बसें निकल चुकी थीं, लेकिन मलबा आने के कारण सड़क भी तंग हो गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed