तस्वीरें: शादी की शहनाई से पहले छाया 'मौत' का मातम
हिमाचल प्रदेश के रामपुर में कार के गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार शादी का सामान लेने जा रहे थे। देखिए तस्वीरें..
तस्वीरें: शादी की शहनाई से पहले छाया 'मौत' का मातम
हिमाचल रामपुर के ननखड़ी का एक परिवार शादी का सामान लाने के लिए बाजार जा रहा था इसी दौरान लैलन नामक स्थान पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
तस्वीरें: शादी की शहनाई से पहले छाया 'मौत' का मातम
इसी जगह से गाड़ी 400 मीटर गहरी खाई में अनियंत्रित होकर जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बचाव के लिए स्थानीय लोग और पुलिस पहुंच गई। हादसे में पूजा, उसके दादा और ताया-तायी की मौत हो गई। दो दिसंबर को पूजा की बहन की शादी थी।
तस्वीरें: शादी की शहनाई से पहले छाया 'मौत' का मातम
शादी के एक सप्ताह पहले हुए हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। गाड़ी इतनी गहरी खाई में गिरी कि चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि परिवार के तीन सदस्यों ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया।
तस्वीरें: शादी की शहनाई से पहले छाया 'मौत' का मातम
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी दुर्घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। इस हादसे में लैलन निवासी गोबिंद ठाकुर (45) पुत्र जलमो राम, शिक्षा ठाकुर पत्नी गोबिंद (45), वीरचंद (70), पूजा (17) पुत्री प्रकाश चंद की मौत हो गई है जबकि थापू देवी (60) पत्नी वीरचंद को रामपुर के खनेरी अस्पताल से आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है।