वर्ष 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के किरदार को समझने के लिए गुरुवार को अभिनेता रणवीर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खूब पसीना बहाया।
2 of 5
कपिल देव
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पूर्व क्रिकेटर कपिल देव भी मौजूद रहे। साथ ही रणवीर ने जिम में भी अभ्यास किया। अभिनेता रणवीर सिंह की दो सत्रों में हुई ट्रेनिंग के मॉर्निंग सेशन में गेंदबाजी का अभ्यास किया, जबकि इवनिंग सेशन में रणवीर ने फील्डिंग की बारीकियां कपिल देव से सीखीं।
3 of 5
अभिनेता रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जिम में अभ्यास कर एक खिलाड़ी की जिंदगी को समझने का प्रयास किया। गुरुवार को अभिनेता रणवीर सिंह को कपिल देव और 1983 की वर्ल्ड विजेता क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे बलविंद्र सिंह संधू प्रशिक्षण दे रहे हैं।
4 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
1983 में देश को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले स्टार क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक बन रही है। इसमें अभिनेता रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे।
5 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी, लेकिन फिल्म से पहले रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेट कपिल देव की जिंदगी को नजदीकी से समझना चाहते हैं। इसके लिए बतौर क्रिकेट कपिल देव के जीवन को जीने के लिए वह धर्मशाला आए हैं। करीब एक सप्ताह तक धर्मशाला में रहकर रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर और कोच बलविंद्र सिंह संधू के साथ रहेंगे।