फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधा घंटा बंद कमरे में अमिताभ-जयराम में इस खास मुद्दे पर हुई ये बातचीत

Sun, 01 Dec 2019 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
bollywood actor amitabh bachchan and CM Jairam Thakur discussion on Film City in Manali in Himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदी के महानायक बिग बी से महत्वपूर्ण टिप्स लिए। मुख्यमंत्री ने रविवार को अमिताभ बच्चन से मनाली सर्किट हाउस में करीब आधा घंटा बंद कमरे में चाय की चुस्कियां लेते हुए इस विषय पर चर्चा की।

bollywood actor amitabh bachchan and CM Jairam Thakur discussion on Film City in Manali in Himachal
- फोटो : अमर उजाला

दरअसल प्रदेश सरकार ने हिमाचल को शूटिंग हब बनाने के लिए कैबिनेट में पॉलिसी बना दी है। इस क्षेत्र में प्रबल संभावनाएं होने के चलते सरकार अब हिमाचल को होटल इंडस्ट्री के साथ फिल्म इंडस्ट्री की स्थापना से जोड़कर देख रही है।

bollywood actor amitabh bachchan and CM Jairam Thakur discussion on Film City in Manali in Himachal
- फोटो : अमर उजाला

इनवेस्टर्स मीट के बाद इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने शूटिंग यूनिट के लिए सिंगल विंडो परमिशन समेत कई कारगर कदम उठाए हैं। विंटर सीजन में फिल्म यूनिट के साथ मनाली आए अमिताभ को सरकार ने स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actor amitabh bachchan and CM Jairam Thakur discussion on Film City in Manali in Himachal
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री रविवार दोपहर बाद अमिताभ से मिलने मनाली पहुंचे। बिग बी से मुलाकात के बाद सीएम ने कहा कि सरकार हिमाचल में फिल्म सीटी बनाने पर विचार कर रही है, ताकि मुंबई से आने वाले फिल्म निर्माताओं को मुंबई की तरह सभी सहूलियतें हिमाचल में मिल सकें। आगे भी फिल्म यूनिटों को सरकार ज्यादा सुविधाएं देगी।

विज्ञापन
bollywood actor amitabh bachchan and CM Jairam Thakur discussion on Film City in Manali in Himachal
- फोटो : अमर उजाला

अमिताभ बच्चन ने कहा कि हिमाचल बहुत ही खूबसूरत है। यहां फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। मनाली को उन्होंने इसके लिए आदर्श स्थल बताया इस दिशा में वह अपने स्तर पर प्रदेश सरकार की हरसंभव सहायता को तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed