फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बी का ब्लॉग: लिखा- जंगल के बीच रिटायरमेंट की शुरुआती कॉल

Sat, 30 Nov 2019 09:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Nov 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan again wrote about his retirement in his official blog at manali himachal
- फोटो : बिग बी के ब्लॉग से

हिमाचल के कुल्लू के नग्गर में शूटिंग करने के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर रिटायरमेंट लेने की बात कही है। शुक्रवार रात को लिखे ब्लॉग में उन्होंने घाटी की खूबसूरत वादियों की जमकर तारीफ की है। साथ ही प्रकृति की जटिलताओं, प्रकृति से अपने प्रेम का भी जिक्र किया।

amitabh bachchan again wrote about his retirement in his official blog at manali himachal
शूटिंग के दौरान बिग बी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने ब्लॉग में लिखा - सुदूर मौन एकांत, ये ‘निर्वाण’ के लिए अध्ययन बन गए...। उन्होंने लिखा, माई लव .. रिटायर होने का समय, जंगल के बीच इसकी शुरुआती कॉल, शांत अंधेरा और गहरा...।

amitabh bachchan again wrote about his retirement in his official blog at manali himachal
शूटिंग के दौरान बिग बी - फोटो : अमर उजाला

बिग बी ने अपने ब्लॉग में माता त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर के फोटो भी अपलोड किए हैं। ब्लॉग में पहाड़ों और देवी-देवताओं का जिक्र भी किया है। उधर, शनिवार को मनाली में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर के बीच युद्ध के दृश्य फिल्माए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan again wrote about his retirement in his official blog at manali himachal
अभिनेत्री आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला

बात दोनों के बीच हाथापाई तक पहुंच जाती है। एक-दूसरे पर हाथ उठाते ही उनके हाथ में अलौकिक दैवीय शक्तियां आ जाती हैं। उधर, अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने सीन शूट कर मुंबई लौट गई हैं।

विज्ञापन
amitabh bachchan again wrote about his retirement in his official blog at manali himachal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

अमिताभ बच्चन इन दिनों मनाली में हैं। बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को उनसे मिलने मनाली आ रहे हैं। भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने कहा कि सीएम दोपहर को हेलीकॉप्टर से सासे हेलीपेड पर उतरेंगे। दोपहर को मनाली सर्किट हाउस में अमिताभ बच्चन से मिलेंगे। इस दौरान सीएम बिग बी से प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग में दी जा रही सहूलियतों पर चर्चा करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed