हिमाचल की सर्द हवाओं में किविज और कंगारू शुक्रवार को आमने-सामने होंगे। टीम-20 वर्ल्ड कप के हाई वोल्टेज मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत से आगाज करना चाहेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा कि वह धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए आश्वस्त हैं।
सर्द हवाओं में होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, स्मिथ ने किया जीत का दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, न्यूजीलैंड टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया साल 2015 में विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड टीम को हरा चुका है। नागपुर में टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम पर मिली जीत से न्यूजीलैंड टीम के हौसले बुलंद हैं। धर्मशाला की उछाल भरी पिच पर किवीज वर्ल्ड कप 2015 में मिली हार का बदला लेना चाहेंगे।
स्मिथ ने कहा कि वह तीसरे और छठे दोनों ऑर्डर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। जेम्स फॉल्कनर और एशटन एगर अब पूरी तरह फिट हैं। हर खिलाड़ी को बेहतर खेल दिखाना होगा। धर्मशाला में पहले राउंड में परिस्थितियां स्पिन गेंदबाजों के फायदे में रही हैं। धर्मशाला के मैदान में गेंद स्विंग हो रही है। अगर हमारे हाथ विकेट होंगे तो अंतिम पांच और छह ओवर में हम बड़ा स्कोर बनाएंगे।
भारत के खिलाफ किवीज टीम ने तीन स्पिनर उतारे थे। इसका फायदा भी हुआ था, लेकिन धर्मशाला की पिच नागपुर की पिच से बिलकुल अलग है। पिच क्यूरेटर मानते हैं कि धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होगी। वार्मअप मैच में आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हेजलवुड की हैट्रिक से टीम के हौसले बुलंद हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल आस्ट्रेलिया के लिए खतरा बन सकते हैं।
दोनों टीमों का टॉप ऑर्डर बेहतरीन हैं। धर्मशाला का मैदान दोनों टीमों के लिए घरेलू मैदान की तरह होगा। यहां का मौसम और परिस्थितियां ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से मिलती-जुलती हैं। आस्ट्रेलियाई टीम में शेन वाटसन और डेविड वार्नर अहम रोल निभा सकते हैं। उधर, न्यूजीलैंड को पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम की कमी खल सकती है।