फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना में जाने का अवसर, रामपुर में 15 से 23 अप्रैल तक भर्ती

Sat, 15 Feb 2020 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Feb 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
army bharti rally in rampur himachal pradesh

रामपुर में 15 से 23 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली होगी। सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर के 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी इसमें भाग लेंगे। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की ओर से भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को बैठक करवाई गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने की।

Trending Videos
army bharti rally in rampur himachal pradesh

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के ठहरने की उचित व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ठहरने के लिए कमेटी हाल और बुशैहर सदन रामपुर में व्यवस्था की जाएगी।

army bharti rally in rampur himachal pradesh

लोक निर्माण विभाग को सेना भर्ती रैली मैदान को समतल करने, नगर परिषद रामपुर को अस्थायी शौचालय बनाने और पानी की व्यवस्था करने के अलावा बिजली व्यवस्था को सुचारु रखने, अग्निशमन, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
army bharti rally in rampur himachal pradesh

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को बसों में अभ्यर्थियों को लाने ले जाने के प्रबंध करने को भी कहा। उन्होंने सेना के उच्च अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त और उपमंडलाधिकारी रामपुर को नोडल अधिकारी बनाया है। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) प्रभा राजीव, तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
army bharti rally in rampur himachal pradesh

निदेशक आर्मी भर्ती कार्यालय शिमला तनवीर सिंह मान ने बताया कि इस सेना भर्ती में युवा सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक तकनीकी और सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 16 फरवरी से 31 मार्च 2020 तक पंजीकरण किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed