फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में पुलवामा हमले के शहीदों को किया नमन, तिरंगा यात्रा निकालकर याद की शहादत

Fri, 14 Feb 2020 02:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Feb 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Salutes the martyrs of Pulwama attack in Himachal, tiranga yatra in shimla
- फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में साल 2019 के फरवरी महीने की 14 तारीख को आतंकी हमले ने में सीआरपीएफ के हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जवाली विधानसभा क्षेत्र के गांव धेवा जंदरोंह के तिलक राज समेत 40 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा आतंकी हमले की पहली बरसी पर हिमाचल में शहीदों को नमन किया गया।

Trending Videos
Salutes the martyrs of Pulwama attack in Himachal, tiranga yatra in shimla
pulwama - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। छात्र संगठनों ने तिरंगा यात्राएं निकालीं। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इंदौरा दौरे पर होने के बावजूद शहीद के घर न आने पर परिजनों और लोगों में मलाल रहा। शहीद तिलकराज युवक क्लब ने धेवा गांव से कोटला तक 30 किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली। क्लब के सदस्यों ने शहीद तिलक राज के घर पहुंचकर शहीदों के फोटो के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि देकर शहीदों की शहादत को याद किया।

Salutes the martyrs of Pulwama attack in Himachal, tiranga yatra in shimla
- फोटो : अमर उजाला

शहीद के माता-पिता ने ज्योति प्रज्वलित की।  इसके बाद क्लब के बैनर तले यात्रा निकाली गई। इस दौरान तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें... के नारे गूंजे। उन्होंने कहा कि तिलक की अंतिम इच्छा थी कि इलाके में कोई बड़ा खेल मैदान होना चाहिए। तिलक राज ने खुद इसके लिए पैरवी की थी और स्थानीय नेताओं से मिलकर मैदान की बात भी रखी थी। अब लोगों की इच्छा है कि यहां एक मैदान होना चाहिए। वहीं, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला और  केंद्रीय विश्वविद्यालय के धौलाधार कैंपस में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salutes the martyrs of Pulwama attack in Himachal, tiranga yatra in shimla
- फोटो : अमर उजाला

राजकीय डिग्री कॉलेज जवाली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष दिशांत ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में  शहीद हुए सैनिकों में जवाली के धेवा से शहीद तिलकराज भी शामिल थे। उधर, मिनी सचिवालय जवाली में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन
Salutes the martyrs of Pulwama attack in Himachal, tiranga yatra in shimla
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, जवाली में स्थानीय युवा मंडल ने शहीद तिलकराज की याद में कलश यात्रा निकाली। यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद तिलक राज की शहादत पर किए गए वादों को प्रदेश सरकार एक साल बाद भी पूरा नहीं कर पाई है। इसके चलते शहीद के परिजनों ने सरकार के प्रति गहरा रोष है। शहीद की अंत्येष्टि पर मुख्यमंत्री ने गांव के श्मशान की सड़क को पक्का करने, शहीद की प्रतिमा स्थापित करने आदि घोषणाएं की थीं और इन्हें छह महीने के भीतर ही पूरा करने का आश्वासन दिया था। शहीद तिलक राज की पत्नी सावित्री देवी ने नम आंखों से कहा कि उन्हें अपने पति की शहादत पर गर्व है। हमारा परिवार आगे भी ऐसे ही देश की रक्षा करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed