फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रैक पर उतरा 113 साल पुराना स्टीम इंजन, ब्रिटिश सैलानियों ने लिया सुहाने सफर का नजारा

Thu, 18 Oct 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 18 Oct 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
113 year old engine booked by British tourists run on shimla kalka railway track

रेलवे का 113 साल पुराना स्टीम लोकोमोटिव इंजन ‘केसी 530’ बुधवार को एक बार फिर शिमला में ट्रैक पर उतरा। ब्रिटिश सैलानियों ने शिमला से कैथलीघाट तक 22 किलोमीटर लंबा सफर स्टीम इंजन से जोड़े गए वीआईपी कोच में तय किया। एक तरफ के लिए स्टीम इंजन को 1 लाख 20 हजार रुपये में बुक करवाया गया था। सुबह 9:20 बजे पर रेलवे यार्ड से निकल कर ऐतिहासिक स्टीम इंजन प्लेटफार्म तीखी सिटी और छुक-छुक की आवाज के साथ प्लेटफार्म पर पहुंचा। इसके बाद स्टीम इंजन में वीआईपी कोच जोड़े गए।

Trending Videos
113 year old engine booked by British tourists run on shimla kalka railway track

ब्रिटिश सैलानियों के प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद 9:35 बजे स्टीम इंजन शिमला से कैथलीघाट की ओर रवाना हुआ। स्टीम इंजन चलाने की जिम्मेदारी लोको ड्राइवर राजेंद्र कुमार को सौंपी गई थी। उनके साथ बतौर सहायक जगपाल और नवरत्न सिंह भी स्टीम इंजन के साथ कैथलीघाट रवाना हुए। ड्राइवर राजेंद्र कुमार ने इंजन स्टार्ट किया जिसके बाद फर्स्ट फायर मैन ने कोयला डाल कर स्टीम तैयार की और सेकेंड फायरमैन ने केबिन तक कोयला पहुंचाया। स्टीम इंजन के रवाना होने से पहले सैलानियों ने शिमला रेलवे स्टेशन की खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद किया।

113 year old engine booked by British tourists run on shimla kalka railway track

स्टीम इंजन में सफर करने वाली ब्रिटिश महिला डान स्टेनक्लिफ ने बताया कि ‘स्टीम इंजन के लिए मैं हमेशा से क्रेजी रही हूं। इसकी आवाज रोमांच पैदा करती है। स्टीम इंजन में सफर का मौका मैं कभी नहीं छोड़ सकती।’ स्टीम इंजन में कैथलीघाट तक सफर करने वाली मारिया कैवलिन ने कहा कि ‘मैं स्टीम इंजन से प्यार करती हूं, इसे देखना मुझे बहुत पसंद है। ब्रिटेन में भी स्टीम इंजन चलते हैं लेकिन शिमला की बात ही कुछ और है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
113 year old engine booked by British tourists run on shimla kalka railway track

लंदन में टैक्सी चलाने का काम करने वाले ल्यू विल ने बताया कि ‘इंग्लैंड में टीवी प्रोग्राम पर स्टीम इंजन देखा था, इसके बाद से स्टीम इंजन के साथ सफर की ख्वाहिश थी, स्टीम इंजन के साथ सफर रेल सफर से अलग है।’

विज्ञापन
113 year old engine booked by British tourists run on shimla kalka railway track

इंग्लैंड में सेल्समैन का काम करने वाले एडी बैनर्स ने बताया कि ‘मुझे बचपन से ही स्टीम इंजन बेहद पसंद हैं। ट्रेन में घूमना मेरी हॉबी है। जब भी समय मिलता है शौकिया तौर पर स्टीम इंजन में घूमता हूं।’ स्टीम इंजन में भाप के पिस्टन में आगे पीछे चलने और बाहर निकलने से छुक-छुक की आवाज पैदा होती है। इतना ही नहीं स्टीम इंजन में बजने वाली तीखी सीटी भी भाप के दबाव से ही बजती है। इंजन में लाइट भी स्टीम से ही जलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed