फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां ने बेच दी तीन लाख में 15 साल की बेटी: 500-500 के नोट गिनते कैमरे में कैद, वीडियो में देखें ममता की 'मौत'

Fri, 13 Jun 2025 05:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: विकास कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 05:18 PM IST
सार

किरनजीत कौर ने अपनी मां गुरमीत कौर व अन्य आरोपियों के साथ साजिश रच कर 15 साल की किशोरी को तीन लाख रुपये में राजस्थान बेच दिया। पुलिस के मुताबिक जब बच्ची की दादी को इसके बारे में पता चला तो उसने पुलिस के पास शिकायत की। 

विज्ञापन
Mother sold her 15-year-old daughter for Rs 3 lakh in Patiala Caught on camera counting 500-rupee notes
मां और नानी ने बेच दी नाबालिग लड़की - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के पटियाला स्थित नाभा ब्लॉक के गांव छन्ना नत्थूवाला में मां व नानी की ओर से पैसों के लालच में 15 साल की नाबालिग बच्ची को तीन लाख रुपये में राजस्थान में बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी मां 500-500 रुपये के नोट गिन रही है।

Mother sold her 15-year-old daughter for Rs 3 lakh in Patiala Caught on camera counting 500-rupee notes
पति के साथ नाबालिग - फोटो : अमर उजाला

शादी के फोटो आए सामने
आरोपियों की ओर से बच्ची को बेचने के बाद उसकी राजस्थान के एक व्यक्ति से शादी भी करवा दी गई, जिसके फोटो सामने आए हैं। अब थाना भादसों पुलिस बच्ची की दादी की शिकायत पर मामले में आरोपी मां, नानी समेत छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

Mother sold her 15-year-old daughter for Rs 3 lakh in Patiala Caught on camera counting 500-rupee notes
नाबालिग की शादी की फोटो - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान से छुड़ाई गई नाबालिग
नाभा की डीएसपी मनदीप कौर ने बताया कि नाबालिग लड़की को राजस्थान से छुड़ा लिया गया है और मामले में केस दर्ज करके बच्ची की मां किरनजीत कौर और उसकी नानी गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बाकी आरोपियों में जसविंदर कौर उर्फ जश्न, कुलविंदर सिंह, अजैब सिंह सभी निवासी छन्ना नत्थूवाला व एक अज्ञात शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother sold her 15-year-old daughter for Rs 3 lakh in Patiala Caught on camera counting 500-rupee notes
आरोपी मां और नानी। - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता की उम्र महज 15 साल
पीड़ित 15 साल की बच्ची की दादी चरनजीत कौर की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसके छोटे बेटे बलजीत कौर की शादी करीब 16 साल पहले आरोपी किरनजीत कौर के साथ हुई थी। इस शादी से दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें से 15 साल की पीड़िता भी है। 

विज्ञापन
Mother sold her 15-year-old daughter for Rs 3 lakh in Patiala Caught on camera counting 500-rupee notes
मां और नाबालिग बेटी - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता के मां-बाप का हो रखा है पंचायती तलाक
आपसी क्लेश के चलते दोनों पति-पत्नी का साल 2022 में पंचायती तलाक हो गया था। बच्चों को ससुराल में छोड़कर किरनजीत कौर चली गई थी, लेकिन अगस्त 2024 में वह वापस अपने ससुराल आ गई और झूठे केस दर्ज कराने की धमकियां देकर वहीं रहने लगी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed