{"_id":"6afed5f9c5e9cfedd702983f","slug":"accused-who-escaped-from-police-custody-arrested-in-katra-jammu-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: फिरोजपुर अस्पताल से चकमा देकर भागा हवालाती, जम्मू में चढ़ा पुलिस के हत्थे; हेरोइन तस्करी का था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: फिरोजपुर अस्पताल से चकमा देकर भागा हवालाती, जम्मू में चढ़ा पुलिस के हत्थे; हेरोइन तस्करी का था आरोपी
Thu, 19 Nov 2026 04:32 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 19 Nov 2026 04:32 PM IST
सार
पंजाब में हेरोइन तस्करी के मामले में पुलिस कस्टडी से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने जम्मू के कटड़ा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
फिरोजपुर के सिविल अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए एक हवालाती को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के कटड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रमन निवासी मल्लांवाला के रूप में हुई है। यह आरोपी 21 किलो हेरोइन बरामदगी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद केंद्रीय जेल फिरोजपुर में बंद था।
सिटी थाना के एसएचओ सुखचैन ने बताया कि आरोपी रमन के पैर में रॉड पड़ी हुई थी, जिसके चलते उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी। इसी कारण उसे उपचार के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान 12 नवंबर को आरोपी पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया था।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की थीं और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कटड़ा से काबू कर लिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया है। पुलिस अब मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है।