फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Kaur Murder: विवादित और अश्लील वीडियो... पहले इस आतंकी की धमकी फिर निहंगों की चेतावनी; तीन गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 09:43 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Jun 2025 09:43 AM IST
सार

पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी लगा है जिसमें 10 जून की सुबह 5:33 बजे एक कार अस्पताल की पार्किंग में आती दिख रही है। एक सिख युवक कार को पार्क कर वहां से चला जाता है। इसी कार की पिछली सीट से कमल कौर का शव बरामद किया गया था।

विज्ञापन
Kamal Kaur Murder case influencer used to post controversial and obscene videos on social media
कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी - फोटो : insta@ kamalkaurbhabhi

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल काैर भाभी की हत्या से पहले उसको अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर सात माह पहले आतंकी अर्श डल्ला ने जान से मारने की धमकी दी थी। निहंगों ने भी उसे सुधरने की चेतावनी दी थी। कमल कौर भाभी के इंस्टाग्राम पर 3.86 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिख युवा हैं। आरोपियों ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर कमल काैर की हत्या की है।

Kamal Kaur Murder case influencer used to post controversial and obscene videos on social media
कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी - फोटो : insta@ kamalkaurbhabhi

यह था मामला
गुरुवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी का शव लुधियाना के एक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार यह हत्या का मामला है। शव की हालत देखकर लग रहा है कि करीब हत्या दो दिन पहले की गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बठिंडा में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि कमल कौर की हत्या किसने और क्यों की है। 

Kamal Kaur Murder case influencer used to post controversial and obscene videos on social media
कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी - फोटो : insta@ kamalkaurbhabhi

पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी लगा है जिसमें 10 जून की सुबह 5:33 बजे एक कार अस्पताल की पार्किंग में आती दिख रही है। एक सिख युवक कार को पार्क कर वहां से चला जाता है। इसी कार की पिछली सीट से कमल कौर का शव बरामद किया गया है। कमल कौर लुधियाना की रहने वाली थी। वह इंस्टाग्राम पर विवादित और अश्लील रील बनाती थी। उसके इंस्टाग्राम पर 3.86 लाख फॉलोअर्स हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Kaur Murder case influencer used to post controversial and obscene videos on social media
मल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी - फोटो : insta@ kamalkaurbhabhi

एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार की पिछली सीट से शव बरामद किया गया है। उसके पास से एक पर्स और बैग भी मिला है। जानकारी के अनसुार वह 9 जून को घर से अपनी मां को यह कहकर निकली थी कि वह बठिंडा एक प्रमोशनल इवेंट में जा रही है। इसके बाद उसका किसी से संपर्क नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Kamal Kaur Murder case influencer used to post controversial and obscene videos on social media
कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी - फोटो : insta@ kamalkaurbhabhi

फिलहाल पुलिस ने जांच के लिए 5 टीमें बनाई हैं, जो यह जांच करेंगी कि हत्या के पीछे की वजह क्या है। कमल कौर की मौत की खबर सुनकर मां एवं भाई-बहन बठिंडा पहुंचे। जहां पर उन्होंने शव की शिनाख्त की। थाना कैंट पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कारवाई शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed