फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए निगम चुनाव लड़ रहे पंजाब के सबसे अमीर उम्मीदवार से,  पांच कंपनियों के मालिक हैं 'बे-कार'

Thu, 04 Feb 2021 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Feb 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
Meet the richest candidate contesting in Punjab Local Bodies election
पंजाब में निगम चुनाव लड़ रहे सबसे अमीर उम्मीदवार कुलवंत सिंह। - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। मोहाली में निगम चुनाव होने हैं। इस बार पूर्व मेयर कुलवंत सिंह आजाद ग्रुप से चुनाव मैदान में हैं। रियल एस्टेट कारोबारी कुलवंत सिंह निगम चुनाव लड़ने जा रहे उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं। उनके पास 248 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनकी पांच कंपनियां हैं लेकिन कोई कार नहीं है। उनके नाम पर दोपहिया वाहन ही रजिस्ट्रर है। यह जानकारी उन्होंने हलफनामे में दी है। 

 
Meet the richest candidate contesting in Punjab Local Bodies election
कुलवंत सिंह। - फोटो : फाइल फोटो
कुलवंत सिंह ने अपने हलफनामे में उल्लेख किया है कि उन पर 27.13 लाख रुपये की देनदारियां हैं। कुलवंत सिंह ने अपनी चल संपत्ति 197 करोड़ बताई है। जबकि उनकी पत्नी के पास 11 करोड़ की चल संपत्ति है। कुलवंत सिंह के पास 17 करोड़ की अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के पास चार करोड़ की अचल संपत्ति है। वे मोहाली के वार्ड नंबर 42 से आजाद ग्रुप के उम्मीदवार हैं। कुलवंत सिंह ने वित्तीय वर्ष 2020-2021 में अपनी आय 18.46 करोड़ बताई है। जबकि उनकी पत्नी की आया 14.11 लाख रुपये है। 
 
Meet the richest candidate contesting in Punjab Local Bodies election
कुलवंत सिंह। - फोटो : फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव में थे पंजाब के सबसे अमीर उम्मीदवार 
कुलवंत सिंह ने साल 2014 में फतेहगढ़ साहिब से अकाली दल की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उस समय वह चुनाव लड़ रहे 253 उम्मीदवारों में सबसे अमीर थे। इस बार कुलवंत सिंह शिरोमणि अकाली दल से बगावत कर आजाद ग्रुप बनाकर निगम चुनाव में उतरे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meet the richest candidate contesting in Punjab Local Bodies election
कुलवंत सिंह। - फोटो : फाइल फोटो
बीजेपी और अकाली दल को चुनौती देकर बने थे मेयर
जानकारी के मुताबिक, 2015 में कुलवंत ने अकाली दल से बगावत कर आजाद ग्रुप बनाकर चुनाव लड़ा था। चुनाव में उनके 11 उम्मीदवार जीते थे। जबकि अकाली दल और बीजेपी गठबंधन ने 23 सीटें जीती थी। प्रदेश में बीजेपी और अकाली दल की सरकार होने पर वह मेयर नहीं बना पाए थे। कुलवंत आजाद ग्रुप के साथ मिलकर मेयर बने थे। हालांकि बाद में वह फिर अकाली दल में शामिल हो गए थे।
 
विज्ञापन
Meet the richest candidate contesting in Punjab Local Bodies election
मेयर बनने के बाद इस बैंटले कार से आए थे कुलवंत सिंह। - फोटो : फाइल फोटो
मेयर बनकर बैंटले कार से आए थे आफिस
जानकारी के मुताबिक भले ही उनके नाम पर कोई कार रजिस्ट्रर नहीं है। 2015 में जब वह मेयर बनने के बाद नगर निगम आफिस आए थे, तो बैंटले कार में आए थे। जब यह कार लेकर निगम आफिस पहुंते तो उनकी कार के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed