{"_id":"6aa0072f643f00336e054e46","slug":"dismissed-patwari-murdered-in-punjab-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में डिसमिस पटवारी की हत्या: हमलावरों ने घर में घुसकर उतारा मौत के घाट, देर रात की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में डिसमिस पटवारी की हत्या: हमलावरों ने घर में घुसकर उतारा मौत के घाट, देर रात की घटना
Tue, 08 Sep 2026 06:31 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बठिंडा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:31 PM IST
सार
बठिंडा में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हमलावरों ने घर में घुसकर वारदात को देर रात अंजाम दिया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पुरानी रंजिश के चलते डिसमिस पटवारी गुलजार सिंह 69 साल की सोमवार रात को उनके घर भूच्चो मंडी में घुसकर दो युवकों ने हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, थाना नथाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना नथाना के एसएचओ जगदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात को पुलिस के पास सूचना मिली थी भूच्चो मंडी में रहने वाले डिसमिस पटवारी गुलजार सिंह की अज्ञात लोगों ने उसके घर में घुसकर हत्या कर दी। एसएचओ ने बताया कि उक्त मामले संबंधी उन्होंने एक टीम गठित करके मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि गांव नयोर निवासी दो युवकों ने किसी पुरानी रंजिश के चलते उक्त डिसमिस पटवारी की हत्या किसी लोहे या लकड़ी के तेजधार हथियार से हत्या की है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया आरोपियों की गरिफ्तारी के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपियों ने डिसमिस पटवारी की हत्या करने के लिए कौन कौन से हथियारों का उपयोग किया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।