{"_id":"6a9c060273af009135070fa3","slug":"vinod-tawde-vows-to-defeat-pda-slogan-politics-heats-up-over-mosque-demolition-2026-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Big News: विनोद तावड़े बोले- PDA नारा विफल करेंगे, मस्जिद गिराने पर गरमाई सियासत; सपा विधायक के चाचा पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: विनोद तावड़े बोले- PDA नारा विफल करेंगे, मस्जिद गिराने पर गरमाई सियासत; सपा विधायक के चाचा पर केस
डिजिटल टीम, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:04 PM IST
सार
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 6
UP Big News
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
2 of 6
विनोद तावड़े
- फोटो : एएनआई
प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े
भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा और फिर सरकार बनाएगा। उन्होंने सपा के पीडीए नारे पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से इसे विफल करने का आह्वान किया। तावड़े ने प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए लगातार काम करने का संकल्प दोहराया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
3 of 6
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में मस्जिद गिराने पर अखिलेश का हमला
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षकों को समाज और आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शक बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में करीब 26 हजार प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं। सत्ता में आने पर इन स्कूलों को फिर से खोलने का वादा किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर सपा विधायक के चाचा पर रिपोर्ट
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर सपा विधायक के चाचा पर रिपोर्ट
मुरादाबाद के बिलारी के सपा विधायक मो. फहीम के चाचा मो. उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्किट हाउस में रास्ते में गाड़ी खड़ी कर नमाज पढ़ी। इससे आने वाले वालों को परेशानी हुई। पुलिस ने कार्रवाई सर्किट हाउस के प्रभारी जेई अनिल कुमार की तहरीर पर की है। मो. उस्मान सपा में जिला उपाध्यक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में आए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मौजूद मस्जिद को शनिवार सुबह पांच बजे ध्वस्त किए जाने के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। ओवैसी ने पूछा कि क्या अब मुसलमानों के लिए मजहबी आजादी का संवैधानिक अधिकार भी नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि इबादतगाहों पर बार-बार कमजोर और मनगढ़ंत वजहों के नाम पर बुलडोजर क्यों चलाया जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।