फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   student appeals to DM No electricity at home for seven years In Sitapur please help

सीतापुर: छात्रा की डीएम से गुहार, 'सात साल से घर में बिजली नहीं, कॉलोनी में रास्ता नहीं है'; कृपया मदद करें

Mon, 07 Sep 2026 01:17 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 01:17 PM IST
सार

सीतापुर में छात्रा आयत ने वीडियो बनाकर डीएम से गुहार लगाई है। कहा कि सात साल से घर में बिजली नहीं हैं। कॉलोनी में रास्ता भी नहीं है। कृपया इसे बनवा दें। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
student appeals to DM No electricity at home for seven years In Sitapur please help
सीतापुर: छात्रा की डीएम से गुहार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के सीतापुर में घर में बिजली नहीं होने पर आठ साल की छात्रा ने वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया। उसने स्कूल जाते समय वीडियो बनाया। इसमें रोते हुए डीएम से घर में बिजली पहुंचाने और रास्ता बनवाने की गुहार लगाई। छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, महमूदाबाद के आदर्श नगर बेहटा छावनी में सात वर्षों से बिजली नहीं है। यहां रहने वाली आयत फातिमा, डॉन बॉस्को इंटर कॉलेज में कक्षा दो की छात्रा हैं। वह आईसीएसई बोर्ड से पढ़ाई कर रही हैं। उसके पिता जुबैर ऑटो रिक्शा चलाते हैं। परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला हुआ है। 
विज्ञापन




आयत के मुताबिक, मोहल्ले में करीब सात साल से बिजली की सुविधा नहीं है। इसी समस्या को लेकर उसने वीडियो बनाकर डीएम से मदद की अपील की है।

एक दर्जन परिवार, सिर्फ एक बिजली कनेक्शन

आदर्श नगर में करीब एक दर्जन परिवार रहते हैं। इनमें अधिकांश प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले में रास्तों की हालत भी खराब है। पूरे इलाके में सिर्फ एक परिवार के पास विद्युत कनेक्शन है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आयत के पिता जुबैर का कहना है कि कनेक्शन देने के नाम पर बिजली विभाग द्वारा करीब 60 हजार रुपये का एस्टीमेट मांगा जा रहा है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए कनेक्शन लेना मुश्किल है। अब मासूम की गुहार वाला वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को प्रशासन से बिजली और रास्ते की समस्या दूर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed