{"_id":"5be68e57bdec22694e6b8016","slug":"two-friends-died-in-an-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई कार, एंगल पर गिरी, घंटों मशक्कत के बाद कार व ग्रिल काटकर दोस्तों को बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई कार, एंगल पर गिरी, घंटों मशक्कत के बाद कार व ग्रिल काटकर दोस्तों को बाहर निकाला
Sat, 10 Nov 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शहीद पथ पर हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र में शहीद पथ पर बृहस्पतिवार आधी रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने में हुए हादसे में दो दोस्तों मार्तंड और साहब की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त अनस और शोएब गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने कटर की मदद से घंटों मशक्कत के बाद कार व ग्रिल का एंगल काटकर चारों को बाहर निकाला।
2 of 5
शहीद पथ पर हादसा
- फोटो : amar ujala
थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कार में इंदिरानगर के मानस एन्क्लेव निवासी व एलएलबी तृतीय सेमेस्टर का छात्र मार्तंड प्रताप सिंह, चिनहट तिराहे निवासी बीएड की पढ़ाई कर रहे साहब खालिद, अनस और शोएब बैठे थे। चारों खाना खाने के लिए कानपुर रोड स्थित किसी ढाबा पर जा रहे थे।
3 of 5
शहीद पथ पर हादसा
- फोटो : amar ujala
रात करीब दो बजे तेज रफ्तार कार शहीद पथ पर अंसल टाउनशिप के सामने डिवाइडर से टकरा गई। कार की गति इतनी ज्यादा थी कि वह लगभग 150 मीटर तक रगड़ते हुए उछली और डिवाइडर के बीच लोहे की ग्रिल पर गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शहीद पथ पर हादसा
- फोटो : amar ujala
ग्रिल के एंगल कार में बैठे मार्तंड और साहब के शरीर में घुस गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे चौकी प्रभारी पवन कुमार सिंह, सिपाही मंजीत सिंह और हाइवे पेट्रोलिंग के कर्मचारी एंबुलेंस लेकर आ गए। हाईवे पेट्रोलिंग कर्मचारियों की मदद से गैस कटर से सरिया काटकर मार्तंड और साहब खालिद, अनस और शोएब को निकालकर आननफानन अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
5 of 5
शहीद पथ पर हादसा
- फोटो : amar ujala
वहां चिकित्सकों ने मार्तंड और साहब को मृत घोषित कर दिया जबकि दोनों साथियों की हालत नाजुक देख भर्ती कर लिया। साहब के पिता आरएच अंसारी फैजाबाद में डॉक्टर हैं। शोएब के पिता निसार अहमद बलरामपुर में डॉक्टर हैं। पुलिस ने बताया कि अनस एमबीए और शोएब मुंबई से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।