Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students from France in lucknow

Lucknow News: एक सदी बाद अवध के खेतों में फिर लहलहाई नील की खेती, फ्रांस के 22 विद्यार्थियों ने देखी प्राकृतिक रंग बनाने की प्रक्रिया

Sat, 21 Nov 2026 07:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
students from France in lucknow
लखनऊ में नील की खेती की जानकारी लेते फ्रांस के युवा।

विज्ञापन


क्लॉड मार्टिन की विरासत से जुड़ा है नील का इतिहास

लखनऊ। करीब एक सदी बाद अवध के खेतों में प्राकृतिक नील की खेती फिर से रफ्तार पकड़ रही है। इस ऐतिहासिक खेती को पुनर्जीवित करने की पहल के तहत शुक्रवार को फ्रांस के लियोन शहर स्थित एलजीटी ला मार्टिनियर डिडेरो के 22 विद्यार्थियों ने कुर्सी रोड स्थित एएमए हर्बल के अमेजिंग फार्म का दौरा किया। विद्यार्थियों ने नील की खेती से लेकर पौधों से प्राकृतिक रंग तैयार करने तक की प्रक्रिया देखी। यह दौरा ला मार्टिनियर कॉलेज की ओर से आयोजित इंटर-मार्टिनियर एजुकेशनल मीट के तहत 'नीला धागा : अवध के खेतों में नील की वापसी' विषय पर हुआ।

एएमए हर्बल पिछले पांच वर्षों से लखनऊ में प्राकृतिक नील की खेती को बढ़ावा दे रहा है। कंपनी के अनुसार, आधुनिक तकनीक से इसकी खेती में सामान्य खेती की तुलना में करीब 70 फीसदी कम पानी खर्च होता है। सहयोगी किसानों से उपज खरीदने के साथ उन्हें खेती के लिए तकनीकी मदद भी दी जाती है। कंपनी का दावा है कि किसान मेंथा की तुलना में नील से प्रति एकड़ करीब दोगुनी कमाई कर रहे हैं। नील की खेती के बाद खेतों में सरसों और पिपरमिंट की पैदावार भी हो रही है। इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन


नील और अवध का रिश्ता ऐतिहासिक भी है। फ्रांस के लियोन में 1735 में जन्मे क्लॉड मार्टिन ने भारत में नील का कारोबार किया था। कानपुर के आसपास उनकी नील की फैक्ट्रियां थीं। नील के कारोबार ने उन्हें भारत के सबसे संपन्न यूरोपीय लोगों में शामिल कर दिया था। उनकी वसीयत से लखनऊ, लियोन और कोलकाता में ला मार्टिनियर के सात शैक्षणिक संस्थान स्थापित हुए। आज इनमें करीब 15 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमए हर्बल के सह-संस्थापक एवं सीईओ डॉ. यावर अली शाह ने बताया कि कंपनी की स्थापना 1996 में प्राकृतिक रंगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। आधुनिक तकनीक से प्राकृतिक नील का औद्योगिक उत्पादन शुरू किया गया। वर्ष 2018 में कंपनी का प्राकृतिक नील लाइफ साइकिल असेसमेंट हासिल करने वाला दुनिया का पहला प्राकृतिक नील आधारित टेक्सटाइल रंग बना। कंपनी के मुताबिक, वह भारत से प्राकृतिक नील की सबसे बड़ी निर्यातक है और 36 से अधिक देशों में अपने उत्पाद पहुंचा रही है।

ला मार्टिनियर कॉलेज के प्रिंसिपल गैरी डोमिनिक एवरेट ने कहा कि क्लॉड मार्टिन की विरासत भारत और फ्रांस की कई पीढ़ियों को जोड़ती है। फ्रांस से आए विद्यार्थियों के लिए अवध के उन्हीं खेतों में नील की खेती को दोबारा फलते-फूलते देखना खास अनुभव है, जिनका संबंध कभी क्लॉड मार्टिन से रहा था।


दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने नील की पत्तियों वाली टहनियों की कटाई और उनसे रंग निकालकर पेस्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी देखी। पौधों की कटाई फूल आने से ठीक पहले की जाती है, क्योंकि उस समय उनमें रंग की मात्रा सबसे अधिक होती है। स्वागत के लिए एएमए हर्बल ने अपने प्राकृतिक रंगों से भारत और फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज भी तैयार किए।

लखनऊ में नील की खेती की जानकारी लेते फ्रांस के युवा।

लखनऊ में नील की खेती की जानकारी लेते फ्रांस के युवा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed