फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या: प्रयागराज हाइवे पर कार व एसयूवी की भीषण टक्कर में दो की मौत व तीन घायल

Thu, 25 Nov 2021 12:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Nov 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
Two died and three injured in an accident in Bikapur in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

अयोध्या जिले की कोतवाली बीकापुर के अंतर्गत चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के मंगारी गांव के सामने प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसा हुआ है। एसयूवी व स्विफ्ट डिजायर कार में आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में सुल्तानपुर की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एसयूवी सवार एक बालिका सहित तीन लोग घायल हो गए।



हादसे में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पीआरबी 0924 के प्रभारी योगेश कुमार द्वारा एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बीकापुर भिजवाया गया।

मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पांडे द्वारा मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना फोन पर दी गई। मृतकों में स्विफ्ट डिजायर कार का चालक अरमान (28) पुत्र हफीजउद्दीन निवासी कंधारी बाजार अयोध्या तथा मोहम्मद हसीब (60) पुत्र मोहम्मद हबीब निवासी आजाद नगर प्रतापगढ़ शामिल हैं। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जाते हैं।

Two died and three injured in an accident in Bikapur in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

वहीं, दूसरे वाहन एसयूवी में सवार पति पत्नी और 5 वर्षीय बालिका घायल हो गई। घायलों में आनंद सिंह (35), अर्पणा सिंह (34) और आध्या (05) वर्ष सभी निवासी विभावा जिला अंबेडकर नगर शामिल हैं।

Two died and three injured in an accident in Bikapur in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

सीएचसी बीकापुर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक संत कुमार मौर्या ने आनंद सिंह और उनकी पत्नी अर्पणा सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हाईवे से हटवा कर आवागमन दुरुस्त कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two died and three injured in an accident in Bikapur in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

बुधवार रात में कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा में हुई एक अन्य दुर्घटना में पिकअप और टैंकर की टक्कर में पिकअप सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Two died and three injured in an accident in Bikapur in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पांडे ने बताया की पंचनामा करके मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed