Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Vegetarian and non-vegetarian food was being prepared in the same vessel at an airline's base kitchen

Lucknow: एयरलाइन के लिए एक ही बर्तन में बन रहा था वेज-नॉनवेज खाना, बेस किचन में घूम रहे थे चूहे-कॉकरोच

Sat, 17 Oct 2026 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 03:15 AM IST
सार

लखनऊ के ऐशबाग स्थित रेलवे बेस किचन में गंदगी और चूहे-कॉकरोच मिलने पर उसे बंद करा दिया गया। अमौसी और वाराणसी एयरपोर्ट की खाद्य आपूर्ति इकाइयों में भी सफाई और भोजन तैयार करने की व्यवस्था में खामियां मिलीं। अभियान के तहत रेलवे की 41 और एयरलाइंस की दो कैटरिंग इकाइयों का निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन
Lucknow: Vegetarian and non-vegetarian food was being prepared in the same vessel at an airline's base kitchen
अमौसी एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी चरण सिंह और वाराणसी एयरलाइन के लिए बनने वाला खाना वेज-नॉनवेज एक ही बर्तन में बनाया जा रहा था। इस दौरान सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा था। उधर, ऐशबाग क्षेत्र में रेलवे के बेस किचन में चूहे और कॉकरोच घूम रहे थे। इस पर किचन बंद करवा दिया गया। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (यूपीएफएसडीए) की ओर से बीते दिनों कैटरिंग इकाइयों के खिलाफ चलाए गए अभियान में ये खामियां मिलीं।

विज्ञापन


अभियान शुद्ध ही शुभ के तहत रेलवे कैटरिंग की 41 और एयरलाइंस को खाद्य आपूर्ति करने वाली दो इकाइयों का निरीक्षण किया गया। जांच में स्वच्छता, खाद्य भंडारण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत सफाई, पेयजल परीक्षण, पेस्ट कंट्रोल और अनिवार्य अभिलेखों के रखरखाव में गंभीर कमियां सामने आईं।
विज्ञापन


ऐशबाग में मैसर्स चंद्र मौली मिश्रा के बेस किचन में गंदगी मिली। यहां से ट्रेनों के लिए भोजन सप्लाई होता था। अमौसी और वाराणसी हवाई अड्डे पर खाद्य आपूर्ति करने वाली दो इकाइयों की जांच के दौरान कुछ कर्मचारियों के शू कवर व मास्क का इस्तेमाल न किए जाने और लेबलिंग से जुड़ी कमियां मिलीं। इसके साथ ही वेज और नॉनवेज व्यंजनों के लिए अलग-अलग बर्तनों भी नहीं मिले। संबंधित इकाइयों को कमियां दूर करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed