फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Big News: यूपी चुनाव से पहले कई नेता सपा में शामिल; हिरासत में युवक की मौत, फ्लू को लेकर यूपी में अलर्ट

Sat, 29 Aug 2026 05:58 PM IST
Bhupendra Singh डिजिटल टीम, अमर उजाला, लखनऊ
डिजिटल टीम, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 05:58 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
Several leaders join SP ahead of UP elections youth dies in custody flu alert issued in UP
UP Big News: - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं। 

Several leaders join SP ahead of UP elections youth dies in custody flu alert issued in UP
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

कई नेताओं ने थामा सपा का दामन

राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नए सदस्यों का स्वागत कर उन्हें पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस मौके् पर उन्होंने मुफ्त बस सेवा के मुद्दे पर सरकार को घेरा और जाट समाज से जुड़े मामलों पर भी सवाल उठाए। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
Several leaders join SP ahead of UP elections youth dies in custody flu alert issued in UP
डिप्टी सीएम ने की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

यूपी में फ्लू को लेकर अलर्ट

उत्तर प्रदेश में एच1एन1 और सीजनल फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा कर अस्पतालों में दवाओं, जांच और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Several leaders join SP ahead of UP elections youth dies in custody flu alert issued in UP
हिरासत में युवक की मौत का मामला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस हिरासत में युवक की मौत

बदायूं के दातागंज कोतवाली में शुक्रवार को हिरासत में लिए गए युवक राजेश की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण हृदयाघात आया। शनिवार को थाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें एक सिपाही युवक को झकझोरते दिख रहा है। पुलिस ने अब दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
Several leaders join SP ahead of UP elections youth dies in custody flu alert issued in UP
बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास के सामने भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण को लेकर आंदोलन फिर शुरू

69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर आंदोलन फिर शुरू हो गया है। इस बार अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय में 69000 शिक्षक भर्ती मामले की सुनवाई 8 सितंबर को तय है। लेकिन सरकार सुप्रीम कोर्ट में उन अभ्यर्थियों का पक्ष नहीं रख रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed