{"_id":"6a95979be851e1530d0776af","slug":"up-appointment-department-receives-resignation-of-ias-divya-mittal-will-be-sent-to-centre-for-further-proce-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नियुक्ति विभाग को मिला IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नियुक्ति विभाग को मिला IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा केंद्र
Mon, 31 Aug 2026 08:32 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:32 PM IST
सार
Divya Mittal resignation: यूपी कैडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने रविवार को इस्तीफा दे दिया था। इसके आगे की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है।
विज्ञापन
आईएएस दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा।
- फोटो : @divyamittal_IAS 'X' handle/अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सोमवार को नियुक्ति विभाग को मिल गया। इसमें इस्तीफे के कारण पारिवारिक एवं निजी बताए गए हैं। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा, क्योंकि अंतिम निर्णय वहीं से होना है।
विज्ञापन
यूपी कैडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने रविवार को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दिए जाने की जानकारी अपने फेसबुक और एक्स एकाउंट के माध्यम से दी थी। दिव्या को मई 2026 में देवरिया के डीएम के पद से हटाकर राजस्व विभाग में अपेक्षाकृत कम महत्व के विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया था। वे तभी से असहज बताई जा रही थीं।
विज्ञापन
शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, उनका त्यागपत्र केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को भेजने का निर्णय लिया गया है। इस विभाग के मंत्री स्वयं प्रधानमंत्री हैं, इसलिए अंतिम निर्णय उच्चस्तर पर ही होना है। फाइल राष्ट्रपति भवन तक जाएगी, क्योंकि आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति प्राधिकारी वही होते हैं।
विज्ञापन