फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झलकारी बाई महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर जमकर बवाल, परिवारीजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Tue, 22 Oct 2019 04:31 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 22 Oct 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
ruckus in jhalkari bai female hospital due to death of lady in lucknow
प्रसूता की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन, सुनीता ( फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लखनऊ के हजरतगंज स्थित झलकारी बाई महिला अस्पताल में सोमवार रात प्रसूता की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। धक्कामुक्की के बीच अस्पताल के नर्सिंग कक्ष का दरवाजा टूट गया। मृतका के परिवारीजनों ने  प्रसव के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। बवाल के दौरान हजरतगंज मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर तीमारदारों को खदेड़ दिया। करीब घंटे भर मार्ग जाम रहा।


 
ruckus in jhalkari bai female hospital due to death of lady in lucknow
अस्पताल का टूटा गेट - फोटो : amar ujala

कैसरबाग के कंधारी बाजार निवासी तेज कुमार की पत्नी सुनीता की तबीयत रविवार को खराब हो गई थी। परिजन उसे झलकारी बाई महिला अस्पताल ले गए। आरोप है कि डाक्टर ने सर्जरी से डिलिवरी की बात कही। वे इनकार कर दिए। सोमवार को नॉर्मल डिलीवरी हुई। बच्चे के जन्म के बाद सुनीता को वार्ड में शिफ्ट किया गया। परिवारीजनों का आरोप है कि वार्ड में शिफ्ट करने के दौरान सांस लेने में तकलीफ  हुई। इसके बाद भी नर्सिंग स्टाफ  ने ध्यान नहीं दिया। सामान्य बात कहते हुए वार्ड में लिटा दिया। कुछ देर बाद फिर तबीयत बिगड़ गई। वे डॉक्टर और स्टाफ  को बुलाते रहे लेकिन कोई नहीं आया।

ruckus in jhalkari bai female hospital due to death of lady in lucknow
मौके पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास करती पुलिस - फोटो : amar ujala
शोर मचाया तो लगाया मास्क, कीड़े पड़े थे
परिवारीजनों ने शोर मचाया तो डॉक्टर आए और ऑक्सीजन का मास्क लगा कर चले गए। परिवारीजनों का यह भी आरोप है कि ऑक्सीजन मास्क काफी गंदा था। उसमें कीड़े पड़े थे। उसे लगाने की वजह से संक्रमण हुआ और प्रसूता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ruckus in jhalkari bai female hospital due to death of lady in lucknow
बच्चे की मौत के बाद हंगामा - फोटो : amar ujala

हंगामा...हाथापाई...गेट टूटा
प्रसूता की मौत की खबर मिलते ही आसपास के रिश्तेदार जुट गए। वे हंगामा करने लगे। इस दौरान नर्सिंग कर्मियों से झड़प हुई। हाथापाई का भी आरोप है। इस दौरान नर्सिंग कक्ष का गेट टूट गया।

विज्ञापन
ruckus in jhalkari bai female hospital due to death of lady in lucknow
प्रसूता की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन - फोटो : amar ujala

...और कर दिया रास्ता जाम

गुस्साए परिवारीजनों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। रास्ता जाम की सूचना पर हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। समझाने को बाद भी परिवारीजन हटने को राजी नहीं हुए तो हल्का बल प्रयोग किया। दो लोगों को हिरासत में ले लिया। काफी मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed