फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठवें सम्मेलन के दौरान ही शहर से क्यों हटे समाजवादी पार्टी के बैनर और पोस्टर?

Sat, 23 Sep 2017 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Sep 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
removal of samajwadi posters and banners from city lucknow
पोस्टर हटाते नगर निगम कर्मी

इधर लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में समाजवादी पार्टी का आठवां सम्मेलन हो रहा था, उधर पूरे शहर में सम्मेलन को लेकर लगे बैनर और पोस्टर को नगर निगम ने हटा दिया।

removal of samajwadi posters and banners from city lucknow
पोस्टर हटाते नगर निगम कर्मी - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि इन बैनर और पोस्टर में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह तो दिख रहे थे, लेकिन शिवपाल और उनके करीबी चेहरे पूरी तरह से गायब थे। सूत्रों के मुताबिक अवैध रूप से लगे इन बैनर और पोस्‍टर को नगर निगम ने अभियान चलाकर हटाया है। सपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

removal of samajwadi posters and banners from city lucknow
पोस्टर हटाते नगर निगम कर्मी

सपा के आठवें सम्मेलन को लेकर ये बैनर शहर में बड़ी संख्या में लगाए गए थे। रमाबाई अंबेडकर मैदान से लेकर लोहिया पथ तक रोड के किनारे अखिलेश के पोस्टरों से पटे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
removal of samajwadi posters and banners from city lucknow
पोस्टर हटाते नगर निगम कर्मी

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब राजधानी में इतनी बड़ी संख्या में बैनर और पोस्टर लगाए गए हों, लेकिन नगर निगम द्वारा इस तरह बैनर और पोस्टर को हटाना राजनीति से प्रेरित नजर आ रहा है। जानकार लोगों का कहना है कि सरकार के इशारे पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान ही आया है।

विज्ञापन
removal of samajwadi posters and banners from city lucknow
पोस्टर हटाते नगर निगम कर्मी

सपा सम्मेलन में अखिलेश समेत सपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed