Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi mother passes away Several leaders arrive in Haridwar to attend funeral CM looks emotional

योगी की मां का निधन: अंतिम संस्कार में शामिल होने यूपी से कई नेता पहुंचे हरिद्वार, भावुक नजर आए सीएम

Sat, 21 Nov 2026 11:36 AM IST
Bhupendra Singh डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 11:36 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर उत्तर प्रदेश में शोक का माहौल है। अंतिम विदाई के दौरान योगी भावुक नजर आए। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कई नेता हरिद्वार पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Yogi mother passes away Several leaders arrive in Haridwar to attend funeral CM looks emotional
सीएम ने मां की पार्थिव देह को कंधा दिया। - फोटो : @myogiadityanath X handle

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक का माहौल है। शनिवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्मों के दौरान मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी मां की पार्थिव देह को कंधा दिया। इस दुख की घड़ी में उत्तर प्रदेश के कई मंत्री, भाजपा नेता और अन्य राजनीतिक हस्तियों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन


सीएम योगी ने मां के निधन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेहद संक्षिप्त लेकिन भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने मां की तस्वीर के साथ सिर्फ 'मां... ॐ शांति' लिखा। 

विज्ञापन

यूपी के सियासी गलियारों में शोक, पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने जताया दुख

सावित्री देवी के निधन की खबर सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर शोक संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई नेता अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Yogi mother passes away Several leaders arrive in Haridwar to attend funeral CM looks emotional
चार्टर्ड प्लेन से हरिद्वार के लिए निकले दिनेश प्रताप सिंह, अपर्णा यादव और सतीश शर्मा - फोटो : @RBLDineshSingh X handle
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, अपर्णा यादव और मंत्री सतीश शर्मा के साथ चार्टर्ड प्लेन से हरिद्वार के लिए निकले। उन्होंने एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के अंतिम दर्शन हेतु प्रस्थान। ॐ शांति!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed