फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अकीदत के साथ निकला शाही जरीह का जुलूस, देखें तस्वीरें...

Sat, 23 Sep 2017 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Sep 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
 shahi jarih juloos in lucknow
जुलूस - फोटो : amarujala
लखनऊ में शोकाकुल माहौल के बीच शुक्रवार को परंपरागत तरीके से शाही जरीह का जुलूस निकाला गया। अजदार अपने आंसू रोक न सके और सिसकने लगे। जुलूस देर रात छोटा इमामबाड़ा पहुुंच कर संपन्न हुआ।
 shahi jarih juloos in lucknow
जुलूस - फोटो : amarujala
.ऐ मोमिनों हुसैन से मकतल करीब है। मरसिया की इन लाइनें उस मंजर की याद दिलाती हैं जब करबला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन दीन-ए-हक के लिए अपनों की कुर्बानियां पेश कर चुके हैं और अपनी मासूम बेटी हजरत सकीना से रुखसत हो रहे हैं...।  मरसिया सुन रहे स्याह लिबास में अजादारों को करबला का वह कयामत का वह दिन याद आ गया जब हजरत इमाम हुसैन और उनके साथी मानवता के लिए कुर्बान हो गए। 
 shahi jarih juloos in lucknow
जुलूस - फोटो : amarujala
बारिश के बावजूद शुक्रवार शाम जिला प्रशासन के चाकचौबंद प्रबंध के बीच निकाले गए शाही जरीह के जुलूस में परंपरा के अनुसार शाही बाजा, रोशन चौकी से गूंजती मातमी शहनाई, शाही निशान लिए हाथी, ऊंट का कारवां आगे आगे चल रहा था। इसके पीछे मातमी बैंड हुसैन का गम मना रहे थे। सोजख्वान ..ऐ मोमिनों हुसैन से मकतल करीब है मरसिया पढ़ रहे थे जिसे सुन कर अजादार रो रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 shahi jarih juloos in lucknow
जुलूस - फोटो : amarujala
इसी के साथ हजरत इमाम हुसैन की सवारी दुलदुल, हजरत अब्बास का अलम और छह माह के मासूम अली असगर का झूला भी शोकाकुल अजादारों को रोने के लिए बेकरार कर रहा था। ताबूत, अलम और झंडों के बीच जब मोम की शाही जरीह निकली तो जुलूस के साथ चल रहे अजादार उसकी जियारत को बेकरार हो रहे थे।
विज्ञापन
 shahi jarih juloos in lucknow
जुलूस - फोटो : amarujala
 जुलूस के सबके पीछे चल रहे अंजुमन शब्बीरिया के मातमदार नौहा पढ़ रहे थे ...ये कहते थे शहेवाला सकीना हम नहीं होंगे। जुलूस में शाही घराने के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed