सुल्तानपुर में वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों की पिटाई में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी करने पूर्व विधायक के घर रविवार की देर रात पहुंची पुलिस ने जमकर उत्पात मचाया। तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर घर में मौजूद राशन पलट दिया। पूर्व विधायक को एक कमरे में बंद कर घर में मौजूद दो युवतियों समेत पांच महिलाओं को जमकर पीटा। वहीं, पुलिस ने पूर्व विधायक के घर से अवैध शराब फैक्ट्री बरामद करने का दावा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घर से रिवॉल्वर, रायफल व बंदूक भी बरामद की है। कोतवाल की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। विधायक के घर की गई पुलिसिया कार्रवाई से नाराज क्षेत्रीय लोगों के साथ ही व्यापारियों ने सोमवार को बगिया गांव बाजार बंद कर प्रदर्शन भी किया। (पूर्व विधायक के घर की गई तोड़फोड़।)
बदला लेने के लिए पुलिस बनी गुंडा, पूर्व विधायक सहित महिलाओं को बुरी तरह पीटा, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बगिया गांव निवासी पूर्व विधायक व समाज कल्याण निर्माण निगम के अध्यक्ष रह चुके बसपा नेता राम रतन यादव के घर रविवार की देर रात करीब 11 बजे दरोगा व सिपाहियों की पिटाई के मामले में सीओ जयसिंहपुर डीपी शुक्ला के नेतृत्व में सात थानों की पुलिस ने महिला सिपाहियों के साथ दबिश दे दी। दबिश के दौरान पुलिस कर्मियों ने पूर्व विधायक की एसयूवी, कार व जीप क्षतिग्रस्त कर दी। घर में मौजूद सारा सामान तितर-बितर करने के साथ ही राशन पलट दिया। दूसरे व तीसरे तल पर मौजूद इंद्रावती (45) पत्नी राम भोर, सवित्री (40) पत्नी राम विशाल, मालती (41) पत्नी मनोराम, सोनम (22), प्रमिला (26) पुत्री मनोराम और बिंदू (21) पुत्री राम भोर की जमकर पिटाई की। पूर्व विधायक को दूसरे तल पर ही एक कमरे में बंद कर दिया गया। (तोड़े गए वाहन।)
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने आठ सेट मोबाइल घर में घुसते ही छीन लिया और दो सेट जमीन पर पटक कर तोड़ डाला। 20 लाख रुपये कीमत के जेवरात भी पुलिस कर्मियों ने लूट लिया। करीब तीन घंटे तक चले तांडव के बाद पुलिस कर्मियों ने घर में अवैध शराब की फैक्ट्री बरामद करने का दावा करते हुए भारी मात्रा में लहन, शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण और 2306 शीशी देसी शराब बनी हुई बरामद किया। देसी शराब बनाने के आरोप में पूर्व विधायक के बेटे मनोराम, राम भुअर व राम आधार पुत्र श्रीराम व राजेश पुत्र मनोराम को गिरफ्तार कर लिया। (विधायक के घर के बाहर जमा समर्थक।)
पुलिस ने घर से एक रिवॉल्वर, रायफल व बंदूक भी बरामद की। बरामद असलहों की जांच चल रही है। जयसिंहपुर कोतवाल रामबाबू पटेल की तहरीर पर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चलाने व शराब बरामद करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि इनमें चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोमवार को पूर्व विधायक के घर हुए तांडव की सूचना पाते ही क्षेत्र के सैकड़ों लोग घर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारियों ने भी बगिया गांव बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। (पुलिसकर्मियों द्वारा बिखराया गया सामान।)
शनिवार की रात पुलिस कर्मियों को क्यों नहीं दिखी शराब की फैक्ट्री
दरोगा व पांच पुलिस कर्मियों की पिटाई के बाद एसपी अमित वर्मा के आदेश पर शनिवार की रात दबिश देने पहुंचे तीन दरोगा व 20 पुलिस कर्मियों को पूर्व विधायक के घर में अवैध शराब की फैक्ट्री क्यों नहीं दिखी थी। 24 घंटे में ही पुलिस ने पूर्व विधायक के घर से न सिर्फ अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने का दावा किया बल्कि अरुणाचल प्रदेश की देसी शराब बनाने के उपकरण के साथ ही भारी मात्रा में होलोग्राम भी बरामद किया।