फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलकायदा एजेंट इनामुल हक के मोबाइल में मिली कमलेश तिवारी और कई आतंकियों की फोटो, कई बड़े खुलासे

Sun, 21 Jun 2020 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Jun 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Photo of Kamlesh Tiwari and several terrorists found in the mobile of Al Qaeda agent Inamul Haq see photos
inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
बरेली में एटीएस के हत्थे चढ़े अलकायदा एजेंट इनामुल हक ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। पड़ताल के दौरान उसकी चार फेसबुक आईडी के बारे में जानकारी मिली है, जिसे फेसबुक ने सस्पेंड कर दिया था। एटीएस के सूत्रों के मुताबिक इनामुल टेलीग्राम एक्स एप्लीकेशन के जरिए यूपी से लेकर बांग्लादेश तक के लोगों के संपर्क में था। 

 
Photo of Kamlesh Tiwari and several terrorists found in the mobile of Al Qaeda agent Inamul Haq see photos
Inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
एटीएस यूपी समेत अन्य राज्यों में उसके नेटवर्क को खंगाल रही है। इसके अलावा उसके फोन से हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की भी फोटो मिली है। साथ ही कई आतंकियों की फोटो भी उसके मोबाइल फोन से बरामद की गई है। 
 
Photo of Kamlesh Tiwari and several terrorists found in the mobile of Al Qaeda agent Inamul Haq see photos
कमलेश तिवारी फाइल फोटो - फोटो : Social Media
मोबाइल में मिली कमलेश तिवारी की फोटो 
एटीएस को इनामुल से बरामद मोबाइल से हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की भी फोटो मिली है। पिछले साल लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई थी। उसके बारे में भी एटीएस अधिकारी इनामुल से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं कई आतंकवादियों के फोटोग्राफ भी इनामुल के मोबाइल से रिकवर किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Photo of Kamlesh Tiwari and several terrorists found in the mobile of Al Qaeda agent Inamul Haq see photos
inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
इनामुल 2014 से ही ऐसे साहित्य में दिलचस्पी लेने लगा था जो कट्टरता को बढ़ावा देती हैं। इसके बाद वह अलकायदा से प्रभावित होकर, उससे जुड़े साहित्य और अलकायदा से जुड़े वीडियो मोबाइल पर अपलोड करने लगा। 

 
विज्ञापन
Photo of Kamlesh Tiwari and several terrorists found in the mobile of Al Qaeda agent Inamul Haq see photos
inamul haq - फोटो : अमर उजाला।
बरेली शहर से उठाए गए इनामुल हक से लखनऊ में एटीएस की पूछताछ में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। एटीएस के सूत्र दावा कर रहे हैं कि इनामुल हक अलकायदा के संगठन अंसार गजवत उल हिंद की खुराफाती सोच से प्रभावित शख्स है और इस जेहादी संगठन के लिए बतौर स्लीपिंग मॉड्यूल्स काम कर रहा था। वह आतंकी प्रशिक्षण लेने के लिए जल्द ही पीओके जाने वाला था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed