गोमती की निर्मलता और अविरलता के संकल्प से शुरू हो उत्सव : योगी
मुख्यमंत्री ने गोमती नदी के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि लखनऊ पहुंचने से पहले तक गोमती की धारा अविरल और निर्मल रहती है, लेकिन शहर में प्रवेश करते ही इसका स्वरूप बिगड़ने लगता है। नदी में गिरने वाले नालों और सीवर को रोकने के लिए राज्य सरकार ने एसटीपी का निर्माण कराया है। उन्होंने उत्सव समिति से अपील की कि गोमती उत्सव की शुरुआत नदी की शुद्धता, अविरलता और निर्मलता के संकल्प के साथ होनी चाहिए।
सिंगल यूज प्लास्टिक को पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए मुख्यमंत्री ने इसके बहिष्कार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तात्कालिक सुविधा के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नदियों और प्रकृति को प्रदूषित करने के साथ भविष्य को भी खतरे में डाल रहा है।
उत्सव परिवार और समाज को जोड़ने का माध्यम
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक ही छत के नीचे रहने वाले परिवार के सदस्य भी स्मार्टफोन में व्यस्त रहते हैं। चार लोग एक कमरे में बैठे हों तो उनकी दिशाएं अलग-अलग होती हैं। ऐसे में उत्सव लोगों को घरों से बाहर निकालकर परिवार और समाज से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। अयोध्या के दीपोत्सव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले वहां दीपावली पर कोई बड़ा आयोजन नहीं होता था। आज अयोध्या का दीपोत्सव विश्वभर में पहचान बना रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में इसे यूनेस्को से भी वैश्विक मान्यता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि गोमती उत्सव को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग से जोड़ा जाए। इसमें स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और पारंपरिक व्यंजन बनाने वालों को मंच दिया जाए ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने के साथ पारंपरिक खानपान को भी प्रोत्साहन मिले।
15 विभूतियों को मिला गोमती गौरव सम्मान
समारोह में मुख्यमंत्री ने सुनीता मिश्रा, राजेश पांडे, डॉ. सुनीता चंद्रा, जयंत कृष्णा, आत्मप्रकाश मिश्र, विनोद मिश्र, अंबिका प्रकाश बाजपेई, डॉ. सुमित रूंगटा, सूर्यमणि सिंह रैकवार, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. सोनिया नित्यानंद, संदीप तिवारी, न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय, सुरेश बहादुर सिंह और अतुल अग्निहोत्री को गोमती गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर गोमती उत्सव के मुख्य संरक्षक राजीव मिश्र, समिति अध्यक्ष रामकृष्ण यादव, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक सर्वनारायण झा, न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडे, केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, कवि सर्वेश अस्थाना, पार्षद मालती यादव और उद्घोषक आत्मप्रकाश मिश्र मौजूद रहे।
कवियों ने रचनाओं के जरिये बांधा समां
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर किया। दिनेश रघुवंशी ने प्रेम और रिश्तों की मिठास को पंक्तियों में पिरोया तो मुकुल महान ने लोकतंत्र पर अपनी रचना प्रस्तुत की। विकास बौखल ने प्रेम के जरिये दुनिया को जोड़ने का संदेश दिया। डॉ. विष्णु सक्सेना ने सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी जमीन से जुड़े रहने की सीख दी। डॉ. राजीव राज ने गीतों में संवेदना और साधना का महत्व बताया, जबकि डॉ. सोनरूपा विशाल ने दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। शशिकांत यादव ''शशि'' ने व्यंग्य के माध्यम से सच की ताकत दिखाई। डॉ. प्रवीण शुक्ल ने दूसरों के सम्मान और गरिमा बनाए रखने की बात कही। अंशु ''प्रिया'' ने अपनी रचना के जरिए बेटियों के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में डॉ. सोनरूपा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कवि सम्मेलन का संचालन शशिकांत यादव ने किया और संयोजन सर्वेश अस्थाना ने किया। आयोजन में सनातन धर्म परिषद का सहयोग रहा।

गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय गोमती उत्सव के समापन समारोह