उत्तर मध्य रेलवे कानपुर-झांसी रूट के गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशनों के बीच तीसरी व चौथी लाइन के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम कराएगा। इस वजह से तीन दिसंबर से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
सीपीआरओ ने बताया कि तीन दिसंबर को 15064 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, छह से 27 दिसम्बर तक गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस लखनऊ-कानपुर के बीच एक घंटा रोककर चलेगी। वहीं, 12 दिसंबर को लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस व फर्रुखाबाद-छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चलेगी।
छह दिसंबर को झांसी-भीमसेन के बीच एलटीटी गोरखपुर साप्ताहिक 50 मिनट प्रभावित होगी। इसके अलावा पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 जनवरी को 20 से 50 मिनट तक, 19 दिसंबर से 22 जनवरी तक गोरखपुर-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस, गोरखपुर-सकंदराबाद, गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस और बरौनी एर्नाकुलम एक्सप्रेस लखनऊ से कानपुर के बीच 15 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
ऐसे ही एलटीटी लखनऊ सुपरफास्ट 18 दिसंबर व 13 से 22 जनवरी तक रास्ते में 35 मिनट रोककर चलाई जाएगी। मुंबई छपरा एक्सप्रेस छह दिसंबर को, गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस सात व 14 दिसंबर को, लखनऊ जंक्शन-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस 35 मिनट और 15063 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस नौ व 29 दिसंबर को, 15 दिसंबर को कामाख्या इंदौर एक्सप्रेस व गोरखपुर मुंबई एक्सप्रेस 17 दिसंबर को रास्ते में आधा घंटे प्रभावित होगी।
ये ट्रेनें गोविंदपुरी में नहीं रुकेंगी
नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते चार दिसंबर से 14 जनवरी तक कुछ ट्रेनें गोविंदपुरी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इसमें 11123/24 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, 11109/10 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी, 15205/06 चित्रकूट एक्सप्रेस है।