Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress reduced its demand from 181 to 130 seats, with major clashes in these constituencies, including A

यूपी: रायबरेली-अमेठी सहित इन सीटों पर फंसा कांग्रेस-सपा गठबंधन का पेंच, आज हो सकता है बड़ा फैसला

Tue, 24 Nov 2026 09:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 24 Nov 2026 09:36 AM IST
सार

SP-Congress alliance:यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर मुहर लग गई है पर दोनों पार्टियां सीट बंटवारे की संख्या पर सहमत नहीं हैं। मंगलवार को इस पर फिर बैठक होनी है। 

विज्ञापन
UP: Congress reduced its demand from 181 to 130 seats, with major clashes in these constituencies, including A
यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को चुनौती देने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस गठबंधन पर मुहर लग गई, लेकिन सीटों के बंटवारे का गणित अभी सुलझा नहीं है। दिल्ली में दोनों दलों के बीच सोमवार को हुई पहली औपचारिक बैठक 15 मिनट में खत्म हो गई।

विज्ञापन


कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग को 130 तक समेट दिया। हालांकि, 60 मजबूत सीटों को लेकर दावेदारी पर अड़ी रही। अमेठी और रायबरेली की सभी विधानसभा सीटें इसमें शामिल हैं। वहीं, सपा का जोर जीतने की क्षमता पर रहा। दोनों पक्षों ने पहली बैठक को सकारात्मक बताया और अगले दो से चार दिनों में समझौता होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई बैठक में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और इकरा चौधरी शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी ने बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश से विमर्श के बाद होगा फैसला

UP: Congress reduced its demand from 181 to 130 seats, with major clashes in these constituencies, including A
राहुल, प्रियंका के साथ अखिलेश। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सपा नेताओं ने सूची पर विचार कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से विमर्श के बाद जवाब देने की बात कही। सपा की ओर से करीब 55 सीटों की सूची तैयार की गई थी। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से सार्वजनिक पुष्टि नहीं हुई है।

2024 बनाम 2022, दोनों के अपने-अपने तर्क
कांग्रेस अपनी बड़ी दावेदारी का आधार 2024 के लोकसभा चुनाव को बना रही है। तब सपा के साथ गठबंधन में उसने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा और छह पर जीत हासिल की। उसका वोट प्रतिशत 9.46 रहा। कांग्रेस का तर्क है कि वह गठबंधन में दलित, ब्राह्मण और अति पिछड़े वर्गों के मतदाताओं को जोड़ सकती है। पार्टी हर जिले में अपनी राजनीतिक मौजूदगी और प्रतिनिधित्व चाहती है।

वहीं, सपा विधानसभा चुनाव के पुराने प्रदर्शन को आधार बना रही है। 2022 में कांग्रेस ने अकेले 399 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत सिर्फ दो पर मिली। उसका वोट प्रतिशत 2.33 रहा और 387 सीटों पर जमानत जब्त हुई। 2017 में सपा के साथ गठबंधन के बावजूद कांग्रेस 114 सीटों पर लड़कर केवल सात सीटें जीत पाई थी। सपा का तर्क है कि 2024 की सफलता गठबंधन की साझा उपलब्धि थी। इसे कांग्रेस की अकेले की ताकत नहीं माना जा सकता।

अमेठी-रायबरेली पर खींचतान की गुंजाइश
कांग्रेस की मांग में अमेठी और रायबरेली की सभी दस विधानसभा सीटें हैं। लेकिन 2022 में दोनों जिलों की दस सीटों में छह सपा और चार भाजपा ने जीती थीं। कांग्रेस यहां एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। हालांकि, 2024 के राज्यसभा चुनाव में कुछ सपा विधायकों की क्रॉस वोटिंग और बदले राजनीतिक समीकरणों के चलते कांग्रेस इन क्षेत्रों में अपनी दावेदारी की गुंजाइश देख रही है। 403 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के फिलहाल दो विधायक हैं, जबकि सपा के पास 111 सीटें हैं।

कांग्रेस प्रभारी बोले- सकारात्मक रही है बातचीत

 कांग्रेस और सपा ने विधानसभा चुनाव 2027 गठबंधन के तहत लड़ने पर सहमति जता दी है। सोमवार को दिल्ली में दोनों दलों की कमेटियों की पहली बैठक हुई। इसमें गठबंधन पर सहमति के बाद सीटों के बंटवारे पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस ने सपा के सामने अपनी प्राथमिकता वाली 181 सीटों का प्रस्ताव रखते हुए वजह भी बताई।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि दोनों दलों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। कांग्रेस ने अपनी प्राथमिकताओं और सीटों का विवरण सपा के सामने रखा है। सपा नेतृत्व अपने शीर्ष नेताओं से प्रस्ताव पर चर्चा करेगा। मंगलवार को होने वाली बैठक में सपा जवाब देगी।

कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद बैठक में शामिल हुए। वहीं, सपा की ओर से प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और इकरा चौधरी मौजूद रहीं।

सपा ने उठाए सवाल तो कांग्रेस ने दिया जवाब
कांग्रेस ने सीटवार प्राथमिकताएं बताते हुए जातीय समीकरण, विधानसभा क्षेत्रवार तैयारी और लोकसभा चुनाव में मिले वोटों समेत अन्य जानकारियां साझा कीं। सूत्रों के मुताबिक, सपा की टीम ने कुछ सीटों की मांग पर सवाल उठाए, जिनका कांग्रेस ने जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed