फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लक्ष्य-18 कॅरिअर बनाने के लिए बीबीएयू के कुलपति ने दिए खास टिप्स, साथ ही दी एक जरूरी सलाह

Mon, 09 Jul 2018 11:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Jul 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
lakshya 2018 amar ujala in lucknow.
लक्ष्य-18 - फोटो : amar ujala

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी और अमर उजाला की ओर से आयोजित दो दिवसीय एजुकेशन फेयर लक्ष्य-18 का आखिरी दिन कई मायनों में खास रहा। विशेषज्ञों ने युवाओं को कॅरिअर से जुड़ी अहम जानकारियां दीं और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों का सम्मान हुआ। इसके साथ ही हजरतगंज स्थित होटल क्लार्क अवध में सोमवार को लक्ष्य-18 का भव्य समापन हुआ।



मुख्य अतिथि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने कहा कि जब मैं पढ़ता था तो कुछ स्कूल और विश्वविद्यालय ही थे। आज लाखों स्कूल व 900 यूनिवर्सिटी हैं। आपके सामने कई विकल्प हैं, लेकिन कॅरिअर संभलकर चुनें। साथ ही उन्होंने सलाह भी दी कि कुछ भी बनें मगर समाज के लिए कुछ काम करें।

प्रो. सोबती ने कहा कि आज भी 30 फीसदी युवा ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर पाते हैं। क्योंकि उन्हें पता ही नहीं है कि कहां जाएं, कैसे प्रयास करें। ‘अमर उजाला’ ने इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया है।

lakshya 2018 amar ujala in lucknow.
विधायक डॉ. नीरज बोरा व एलपीएस के संस्थापक प्रबंधक एसपी सिंह - फोटो : amar ujala

विधायक ने युवाओं को एंटरप्रेन्योर बनने और स्टार्टअप शुरू करने की सलाह दी
विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि आज निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का स्तर सरकारी से कम नहीं है। निजी अस्पतालों में भी लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने युवाओं से एंटरप्रेन्योर बनने, स्टार्टअप शुरू करने और मुद्रा योजना का लाभ लेने की अपील की। अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु जी की मार ने उनके जीवन में बदलाव ला दिया।

एलपीएस के संस्थापक प्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि हम हर दिन एक लक्ष्य तय करते हैं। लक्ष्य प्राप्त करने वाले ही सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक जादुई चिराग है। इससे सभी प्रकाशमान होते हैं। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए शिक्षा जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों को भी नई-नई तकनीकी से खुद को अपडेट करते रहने का सुझाव दिया।

लक्ष्य-18 का संचालन एंकर मोहित अवस्थी ने किया। कार्यक्रम में सिटी स्कूल, पीएमएस राजेंद्र नगर, पीएमएस एल्डिको, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, बाल निकुंज स्कूल, सेंट मैरी, एलपीएस सहारा स्टेट ब्रांच व कई अन्य स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने शिरकत की।

lakshya 2018 amar ujala in lucknow.
लक्ष्य-18 - फोटो : amar ujala

इनका हुआ सम्मान
पायनियर मॉन्टेसरी स्कूल की शर्मिला सिंह व रंजना मिश्रा, बाल निकुंज स्कूल के ओपी वर्मा और शिव सहाय, सेठ आनंद राम जयपुरिया की कृति, सेंट मेरी स्कूल की सीमा शुक्ला व अमर गुप्ता, एसएमएस कॉलेज के सुरेंद्र श्रीवास्तव, बोरा इंस्टीट्यूट के डॉ. पंकज कुमार, सिटी स्कूल के सत्येंद्र सिंह, टीडीएल कॉलेज के अभिषेक यादव, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की आभा बी शाह, एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के कौशल, विद्याश्रम इंस्टीट्यूट के राहुल, जयपुरिया बंसल कैंपस की नंदिता ढींगरा, महर्षि यूनिवर्सिटी लखनऊ के डॉ. नीरज जैन, प्रो. केदार नाथ सिंह और प्रो. आरपी सिंह, एनटीटी के अभिषेक।

विज्ञापन
विज्ञापन
lakshya 2018 amar ujala in lucknow.
लक्ष्य-18 - फोटो : amar ujala

आयोजन में इनका रहा सहयोग
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, महर्षि यूनिवर्सिटी, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी, रेस आईएएस, आईएएनटी, विद्या आश्रम कोचिंग, आईएनपीएस कोचिंग, एसएमएस कॉलेज, गोयल कॉलेज, कैट-अ-पुल्ट कोचिंग, ग्रेविटी कोचिंग, एसआर कॉलेज, शिमला यूनिवर्सिटी, एसजीआई शारदा, महर्षि मार्कण्डेश्वर यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, एब्रोड एजुकेशन कंसल्टेंट, एसबीआई, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, रेड एफएम (रेडियो पार्टनर), राज एसोसिएट, एसपी ज्वेलर्स। (एजूकेशन फेयर में महर्षि विवि के नितिश कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किए गए बच्चे।)

विज्ञापन
lakshya 2018 amar ujala in lucknow.
लक्ष्य-18 - फोटो : amar ujala

मोबाइल, संजू फिल्म के टिकट भी मिले
फेयर में दूसरे दिन भी छात्रों के लिए प्रश्न प्रतियोगिता, लकी ड्रॉ, छात्रवृत्ति टेस्ट सहित कई आयोजन किए गए। इसमें युवाओं ने उत्साह से भाग लिया और जवाब भी दिए। इसमें तीन छात्रों को पुरस्कार स्वरूप मोबाइल, 10 को फिल्म संजू के टिकट दिए गए। इसके अलावा एक दर्जन छात्र-छात्राओं को क्विज आदि में सही जवाब देने के लिए पुरस्कृत किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed