फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में जन्माष्टमी की धूम: कान्हा के स्वागत में सजे घर, मंदिर और थाने; आधी रात गूंजा 'जय कन्हैया लाल की'

Sat, 05 Sep 2026 12:00 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 12:00 AM IST
सार

राजधानी में चारों ओर जन्माष्टमी की धूम रही। कान्हा के स्वागत में घरों से लेकर मंदिर और थाने तक सजाए गए। आधी रात को चंहुओर 'जय कन्हैया लाल की' गूंजा। माहौल भक्तिमय हो गया।आगे तस्वीरों में देखें छटा...

विज्ञापन
Janmashtami celebrations in Lucknow Homes temples and police stations decorated to welcome Lord Krishna
लखनऊ में जन्माष्टमी की धूम - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी

राजधानी लखनऊ में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना और झांकियां सजाई गईं। भक्तों ने भजन-कीर्तन में भाग लिया और रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके साथ ही, कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसमें कृष्ण लीलाओं का मंचन किया गया। 



रिजर्व पुलिस लाइंस में जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरी भव्यता के साथ मनाया गया। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। साथ ही झांकियों को देखा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, विधायक जय देवी, विधायक नीरज बोरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Janmashtami celebrations in Lucknow Homes temples and police stations decorated to welcome Lord Krishna
जनभवन में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : विभाग।

जनभवन में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में जनभवन परिसर स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
 
Janmashtami celebrations in Lucknow Homes temples and police stations decorated to welcome Lord Krishna
जनभवन में मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति। - फोटो : विभाग
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों श्रीकृष्ण भजन, नृत्य तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जनभवन के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami celebrations in Lucknow Homes temples and police stations decorated to welcome Lord Krishna
घर-घर मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव  - फोटो : अमर उजाला

घर-घर मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व, जो कि भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक है, लखनऊ में बड़े ही उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिरों से लेकर घरों तक, हर जगह 'जय कन्हैया लाल की' की गूंज सुनाई दी। 
 
विज्ञापन
Janmashtami celebrations in Lucknow Homes temples and police stations decorated to welcome Lord Krishna
जगह-जगह भजन कीर्तन का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
इस शुभ अवसर पर, महिलाओं ने पूरी श्रद्धा से व्रत रखा। दिनभर घरों में भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा, जिसमें भक्तों ने भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। देर रात, भगवान के जन्मोत्सव के बाद, प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे पाकर भक्तों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed