{"_id":"5aded58c4f1c1b76098b61d3","slug":"women-attempt-to-suicide-in-front-of-up-vidhan-sabha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा के सामने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर महिला ने मचाया हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी विधानसभा के सामने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर महिला ने मचाया हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैसरबाग थाना पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एक महिला ने विधानसभा के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को समझाकर शांत कराया। महिला को गौतमपल्ली थाने में लाकर पूछताछ की गई।
2 of 5
आत्मदाह
पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे एक महिला विधानसभा के पास पहुंची और अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालने लगी। यह देखते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर रमेश यादव ने महिला कांस्टेबल के जरिए महिला को शांत कराया।
3 of 5
आत्मदाह
महिला ने बताया कि उसने कैसरबाग थाने में मॉडल हाउस सरस्वती शिशु मंदिर के प्रिंसिपल विनोद अवस्थी के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज करायी थी। लेकिन कुछ ही समय बाद आरोपी जमानत पर बाहर आ गया और उसे धमकाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आत्मदाह
इसकी शिकायत पुलिस में की गई। लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए महिला के पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। महिला का आरोप है कि पुलिस विनोद अवस्थी से मिलकर उसे और उसके पति को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
आत्मदाह
वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस ने दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस की जांच में दोनों मामले फर्जी पाए गए थे, जिसके बाद क्लोजर रिपोर्ट लगा दी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।