फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four FIRs registered regarding firing incidents at four locations; three accused arrested, and a motorcycle recovered.

Hisar News: चार जगह फायरिंग में चार प्राथमिकी, तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four FIRs registered regarding firing incidents at four locations; three accused arrested, and a motorcycle recovered.
 सीआईए की गिरफ्त में फायरिंग करने वाले आरोपी। 
हिसार। शहर में सोमवार रात चार जगह हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। इस दौरान फायरिंग की घटनाओं, इस्तेमाल किए गए हथियार, वारदात में शामिल अन्य लोगों और कारणों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार रात पड़ाव एरिया, टिब्बा दानाशेर, ढाणी किशनदत्त और सूर्य नगर में फायरिंग की घटनाएं हुई थीं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया था कि जिन घरों के बाहर फायरिंग की गई उनमें से तीन लोग हाल में हत्या के प्रयास के दो मामलों में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सिटी थाने में पड़ाव एरिया निवासी सुनीता के बयान पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं, एचटीएम थाने में टिब्बा दानाशेर की गली नंबर-9 निवासी विनोद, ढाणी किशनदत्त निवासी संजय और सूर्य नगर की गली नंबर-12 निवासी संजय के बयानों पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
सीआईए ने मामले में शांति नगर निवासी अंकुश, 12 क्वार्टर निवासी मोंटी उर्फ सरबटा और भारत नगर निवासी खुशवंत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जांच में सामने आया कि तीनों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। मोंटी उर्फ सरबटा के खिलाफ हत्या के प्रयास और लड़ाई-झगड़े समेत चार मामले दर्ज हैं। खुशवंत के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत चार आपराधिक मामले हैं। वहीं, अंकुश के खिलाफ सिरसा में स्नेचिंग का एक मामला दर्ज है।

---------
शहर में फायरिंग करने, अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने, धमकी देने तथा कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराधी यह बिल्कुल न समझें कि हथियार के बल पर लोगों में भय पैदा कर वे कानून से बच सकते हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed