फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man who went to take a bath in a well died by drowning

Chandauli News: कुएं में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Wed, 02 Sep 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take a bath in a well died by drowning
सुखपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के भरखरा गांव में सोमवार की शाम कुएं में गिरकर डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। भरखरा निवासी सुधीर कुमार (18) सोमवार की शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं पर स्नान करने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरा। घटना के समय कुएं के पास किसी के मौजूद नहीं होने के कारण इसकी जानकारी तत्काल किसी को नहीं हो सकी। शाम तक सुधीर के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे तो पानी में सुधीर का शव उतराया मिला।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सुधीर की मां का निधन उसके जन्म के महज आठ दिन बाद हो गया था। इसके बाद उसके नाना-नानी ने ही भरखरा गांव में उसका पालन-पोषण किया था। सुधीर अविवाहित था, उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed