फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth attacked with intent to kill at Nai Wali Chowk; second accused arrested.

Rewari News: नाई वाली चौक पर युवक पर जानलेवा हमला, दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 02 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with intent to kill at Nai Wali Chowk; second accused arrested.
रेवाड़ी। शहर के नाई वाली चौक पर युवक और उसके दोस्त पर हॉकी से जानलेवा हमला कर कर दहशत फैलाने के मामले में सीआईए ने दूसरे आरोपी नई बस्ती निवासी भारत उर्फ छोटू को हॉकी और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने धारूहेड़ा चुंगी निवासी प्रवीण उर्फ मिया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

28 अगस्त को विनय कुमार निवासी तरमऊ गढ़ी, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी मोहल्ला रामबास, अपने दोस्त मनोज के साथ नाई वाली चौक पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने बाइक घुमाकर दोनों पर हॉकी से हमला कर दिया। हमले में विनय को गंभीर चोटें आईं और उसके शरीर में कई फ्रैक्चर हुए। उसका उपचार नोएडा के अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान आरोपियों ने राहगीरों की गाड़ियों पर भी हॉकी से वार किए। भीड़ जुटने पर दोनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि भारत उर्फ छोटू को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसे घटनास्थल पर ले जाकर मौका-ए-वारदात की तस्दीक कराई गई।

आरोपी हत्या के मामले में जेल में बंद था और करीब एक माह पहले जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ इसके बाद तीन अन्य मामले भी दर्ज हुए हैं। पुलिस के मुताबिक वारदात में तीन आरोपी शामिल थे। तीसरा आरोपी मनीष फिलहाल किसी अन्य विवाद में घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती है। उसके स्वस्थ होने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed