फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The revenue team removed encroachment from the public path.

Ghazipur News: राजस्व टीम ने सार्वजनिक रास्ते से हटवाया अतिक्रमण

Wed, 02 Sep 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The revenue team removed encroachment from the public path.
दहेंन्दु गांव में सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटवाती राजस्व विभाग की टीम व मौके पर मौजूद पुलिसक
बरेसर। थाना क्षेत्र के दहेंन्दु गांव में सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को मंगलवार को राजस्व और पुलिस टीम ने हटवाया। डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देश पर कार्रवाई हुई। गांव निवासी समरजीत सिंह ने डीएम को पत्रक सौंप शिकायत की थी कि गांव के सार्वजनिक रास्ते पर गांव के ही एक व्यक्ति ने हैंडपंप लगाने के साथ मिट्टी डालकर रास्ते पर कब्जा कर लिया है। अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कानूनगो जयशंकर राम ने बताया कि राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान रास्ते पर डाली गई मिट्टी को हटाने के साथ आवागमन सुचारु कराया गया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed