फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two lakh rupees swindled under the pretext of a job abroad.

Azamgarh News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगे

Wed, 02 Sep 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees swindled under the pretext of a job abroad.
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से रुपये लेने और चेन्नई बुलाकर मलेशिया का फर्जी हवाई टिकट मोबाइल पर भेजने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

चार युवकों ने अहरौला थाने में तहरीर देकर अहरौला थाना क्षेत्र के बहेरा गांव और निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर ठगी का आरोप लगाया है। विदेश भेजने के नाम पर उनसे कुल दो लाख रुपये लिए गए थे। रुपये वापस मांगने पर जान-माल की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनोज निषाद, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मलिक चंद निषाद, अतरौलिया के मुकेश प्रजापति और अहरौला थाना क्षेत्र के सुदर्शन कुमार ने पुलिस को बताया कि मलेशिया समेत अन्य देशों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने उन्हें 10 अगस्त को चेन्नई बुलाया और कहा था कि वहीं से फ्लाइट और वीजा उपलब्ध कराया जाएगा। उनके साथ कुल आठ लोग चेन्नई पहुंचे थे। चार लोगों से मिलाकर करीब दो लाख रुपये लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई पहुंचने के बाद संबंधित लोग मिले और उन्हें चेन्नई एयरपोर्ट जाने को कहा। बाद में मोबाइल पर मलेशिया का टिकट भेजा गया। टिकट को इंटरनेट पर सर्च करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। इससे युवकों को ठगी की आशंका हुई।
रुपये मांगने के लिए दोबारा संपर्क करने पर जान-माल की धमकी दिए जाने का आरोप है। पीड़ितों ने 20 अगस्त को अहरौला थाने में तहरीर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया, लेकिन देर शाम तक मामले का समाधान नहीं हो सका।

00
मुख्य एजेंट के बेंगलुरु में होने की जानकारी
थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। पैसा लेने वाले आरोपियों को भी बुलाया गया था। पूछताछ में मुख्य एजेंट के बेंगलुरु में होने की जानकारी मिली है। आरोपी पक्ष को रकम वापस करने की चेतावनी दी गई है और पैसा लौटाने के लिए कहा गया है। यदि आरोपी पक्ष रकम वापस नहीं करता है तो आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed