{"_id":"58aef4ae4f1c1b701cb23f3d","slug":"three-died-in-sultanpur-in-an-incident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन की मौत, छह घायल
Thu, 23 Feb 2017 08:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 23 Feb 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुल्तानपुर के बाजार शुक्ल थाने के पूरे खालिस बाहरपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। ग्रामीण खेत में टूटकर गिरे तार को खींचने के लिए संविदा लाइन मैन की मदद में लगे थे तभी हादसा हो गया।
2 of 4
हाईटेंशन लाइन का तार छूते ही काम में लगे आवेश (22) पुत्र सईद, अजीम (26) पुत्र मो. कुद्दूस, जियाउद्दीन (19) पुत्र जरकत, अमीर खान (18) पुत्र कमाल, उबेदुल्ला (19) पुत्र अमानउल्ला, निवासीगण पूरे बहबल महोना पश्चिम थाना बाजार शुकुल, मो. रियाज (40) पुत्र करमशेर निवासी गढ़ी पलिया पश्चिम थाना कमरौली, शफीक (18) पुत्र इशहाक, मशरूर (25) पुत्र अकबाल निवासीगण ऊंचगांव व इरफान (18) पुत्र हमीद निवासी खालिस बाहरपुर थाना बाजार शुकुल करंट से झुलस गए। (रोते-बिलखते परिवारीजन।)
3 of 4
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। संविदा लाइनमैन मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय निवासियों की मदद से आवेश, अजीम, मो. रियाज, अमीर खां, उबेदुल्ला व इरफान को सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने आवेश, अजीम व मो. रियाज को मृत घोषित कर दिया। (घायल से जानकारी लेते एसपी अमेठी।)
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अमेठी सांसद राहुल गांधी भी मृतकों व घायलों के परिवारीजनों से मिलने उनके पास पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।